वीडियो देखिये, राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा का जोश: हाथों में तिरंगा लेकर उमड़ा जनसैलाब; शहर की सड़कों पर लगा जाम
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वंदे मातरम् गीत के 150वें वर्ष के अवसर पर इंदौर में राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। ‘संकल्पित युवा-विकसित भारत’ के जयघोष के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, आम लोग और जनप्रतिनिधि हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। देशभक्ति के नारों से पूरा मार्ग गूंजता रहा।
डीएवीवी से शुरू हुई तिरंगा यात्रा
राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (तक्षशिला) परिसर से शुरू हुई। यात्रा भंवरकुआं स्थित टंट्या मामा प्रतिमा से होते हुए राजीव गांधी चौराहे तक पहुंची और फिर वापस भंवरकुआं होते हुए डीएवीवी परिसर में सामूहिक वंदे मातरम् गीत के साथ समाप्त हुई।
यात्रा से पहले मंच पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां हुईं। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने माहौल में उत्साह भर दिया। बड़ी संख्या में युवा और भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।
बड़े नेता भी हुए शामिल
तिरंगा यात्रा में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कैलाश विजयवर्गीय समेत कई बड़े नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ यात्रा में हिस्सा लिया।
यात्रा के बाद शहर में जाम
तिरंगा यात्रा के कारण शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ। शाम करीब 6:30 बजे से रात तक शिवाजी वाटिका चौराहे से नवलखा चौराहे तक दोनों ओर की सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही और वाहनों के दबाव के चलते यातायात धीमा रहा।
संबंधित समाचार

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!