करोड़ाें खर्च फिर भी पहली बारिश में डूबा हॉस्टल: निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल स्थित गांधी मेडिकल कॉलेज के सी-ब्लॉक बॉयज हॉस्टल में पहली ही तेज बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बन गई। शनिवार रात हुई बारिश में ग्राउंड फ्लोर के कमरों और किचन में पानी भर गया, जबकि कई स्थानों पर छत से भी पानी टपकने लगा। हाल ही में करीब 3.5 करोड़ रुपये की लागत से हुए नवीनीकरण के बावजूद सामने आई इस स्थिति ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कमरों और किचन में घुसा पानी
शनिवार रात करीब 9 बजे हुई तेज बारिश के बाद हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर के दो कमरों और किचन में पानी भर गया। छत से रिसाव होने के साथ बिजली की लाइनें भी चालू थीं, जिससे छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।
हाल ही में हुआ था नवीनीकरण
यह हॉस्टल वीआईपी रोड और बड़े तालाब (अपर लेक) के पास स्थित है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस हॉस्टल सहित अन्य ब्लॉकों के नवीनीकरण पर करीब 3.5 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। मरम्मत का कार्य मई में पूरा हुआ था, लेकिन पहली ही भारी बारिश में जलभराव और रिसाव की समस्या सामने आने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
अधिकारियों ने दी सफाई
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि नवीनीकरण कार्य मुख्य रूप से छत की लीकेज दूर करने के लिए कराया गया था। पूरे ड्रेनेज सिस्टम का सुधार इस कार्य का हिस्सा नहीं था।
डीन डॉ. कविता सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और यह देखा जाएगा कि वॉटरप्रूफिंग तथा मरम्मत का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप हुआ या नहीं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हॉस्टल में भरे पानी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मेडिकल छात्र पानी से भरे कमरों के बीच दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
छात्रों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
छात्रों ने पूरे मामले की तकनीकी जांच कराने, निर्माण कार्य की गुणवत्ता की समीक्षा करने और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाए तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि हर बारिश में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में छात्रों को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!