क्राइम ब्रांच की सफाई 21 को फेंका लाइन में: कमिश्नरेट की सबसे बड़ी सर्जरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

31 थानों में 165 तबादले, कई थानों के चहेते भी बेदखल, महकमे में मची हलचल
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
मुकेश मुवाल 98934-39951 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तीन दिन पहले पुलिस कमिश्नरेट में हुए तबादलों ने महकमे में हलचल मचा दी है। 35 में से 31 थानों में 165 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए गए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा क्राइम ब्रांच की है।
यहां से 24 पुलिसकर्मियों को हटाया गया। इनमें से केवल दो सब इंस्पेक्टर और एक आरक्षक को थानों में पदस्थ किया गया, जबकि शेष 21 को सीधे डीआरपी लाइन का रास्ता दिखाया है।
संयोगितागंज, एमजी रोड, बाणगंगा, पंढरीनाथ और महिला थाने से पांच महिला पुलिसकर्मियों सहित 10 को भी लाइन भेजा गया है। यानी सीधे 31 पुलिसकर्मी ऐसे हैं, जिनके काम से अफसर संतुष्ट नहीं थे। इसे कमिश्नर की सख्ती से जोड़कर देखा जा रहा है।
लाइन अटैचमेंट को सामान्य तबादले से अलग माना जाता है। ऐसे में एक साथ 21 पुलिसकर्मियों को लाइन भेजे जाने को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। विभागीय सूत्रों का कहना है यह कदम केवल प्रशासनिक फेरबदल नहीं बल्कि कार्यप्रणाली की समीक्षा के बाद की गई बड़ी कार्रवाई है।
क्राइम ब्रांच के अलावा महिला थाना, संयोगितागंज, एमजी रोड, बाणगंगा और पंढरीनाथ थाने के 10 पुलिसकर्मियों को भी लाइन भेजा गया है। इनमें महिला थाने की तीन सब इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मी, संयोगितागंज के एएसआई धन्नालाल मेढ़ा और दिलीप सिंह, एमजी रोड के रमेशचंद्र बारूड़, बाणगंगा के हेड कॉन्स्टेबल धीरेंद्र शर्मा तथा पंढरीनाथ के आरक्षक शुभम को भी लाइन भेजा गया है।
सूची पर नजर डाले तो क्राइम ब्रांच सबसे ऊपर रही, जहां 24 कर्मचारियों को हटाया गया। इसके बाद बाणगंगा 18, संयोगितागंज और लसूड़िया 11-11, सदर बाजार 9 तथा परदेशीपुरा और कनाडिय़ा में 8-8 कर्मचारियों के तबादले किए गए।
चार थाने रह गए अछूते
दिलचस्प तथ्य यह है एक तरफ कई थानों में बड़े पैमाने पर बदलाव हुए, वहीं द्वारकापुरी, छत्रीपुरा, चंदन नगर और अन्नपूर्णा थाने इस पूरी कवायद से अछूते रहे। किसी भी कर्मचारी का तबादला नहीं किया गया।
महकमे में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा हैं। माना जा रहा है कमिश्नरेट स्तर पर कार्यप्रणाली, शिकायतों और प्रदर्शन की समीक्षा के बाद यह बड़ा फेरबदल किया गया है।
संकेत साफ है लापरवाही, विवाद और कमजोर प्रदर्शन पर विभाग सख्त रुख अपनाने के मूड में है।
तीन अंगदों में से दो के बदले थाने
2 जून को डीसीपी जोन-1 नरेंद्र रावत ने 21 पुलिसकर्मियों का तबादला किया था। इसे लेकर खुलासा फर्स्ट ने 9 जून को ‘तीन अंगद’ शीर्षक खबर प्रकाशित की थी।
इसमें हेड कॉन्स्टेबल दीपू यादव (3164) को एरोड्रम से सदर बाजार, राजू सिंह बघेल (2427) को सदर बाजार से एरोड्रम और कॉन्स्टेबल संजय दांगी (262) को आजाद नगर से एरोड्रम थाने भेजा गया था।
खुलासा फर्स्ट ने बताया था तीनों पुलिसकर्मी तीन साल की अवधि से पहले वापस उसी थाने में भेज दिए गए, जहां पहले पदस्थ थे। 15 जून को जारी 165 पुलिसकर्मियों के तबादलों की लिस्ट में तीनों में से हेड कॉन्स्टेबल दीप यादव को सदर बाजार से राजेंद्र नगर थाने तो राजूसिंह बघेल को सदर बाजार से राऊ थाने भेज दिया गया है।
ऐसा रहा तबादलों का क्रम
थाना हटाए गए पुलिसकर्मी
क्राइम ब्रांच 24
बाणगंगा 18
संयोगितागंज 11
लसूडि़या 11
सदर बाजार 09
परदेशीपुरा 08
कनाडि़या 08
राजेंद्र नगर 07
मल्हारगंज 06
विजय नगर 06
तेजाजी नगर 06
महिला थाना 05
आजाद नगर 05
एरोड्रम 04
अजाक 04
छोटी ग्वालटोली 04
राऊ 04
हीरानगर 03
खजराना 03
पंढरीनाथ 03
एमआईजी 02
तिलक नगर 02
तुकोगंज 02
पलासिया 02
एमजी रोड 02
कोतवाली 02
सराफा 01
रावजी बाजार 01
जूनी इंदौर 01
भंवरकुआं 01
गांधी नगर 01
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!