बच्चों को अपशब्द कहने पर भिड़े चचेरे भाई: भाजपा नेता समर्थक के परिवार ने थाने में की शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के कंजर मोहल्ले में बच्चों को अपशब्द कहने की बात को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। भाजपा नेता समर्थक विशाल बैस और उनके चचेरे भाई आनंद बैस के परिवार के बीच शुरू हुआ विवाद सड़क तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए बहस और अपशब्द कहते नजर आए। घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
बच्चों को लेकर शुरू हुआ विवाद
विशाल बैस के परिवार का आरोप है कि आनंद बैस ने उनके बच्चों को मारने की बात कही और अपशब्द कहे। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार की महिलाएं मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
हंगामा बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया और मामला शांत कराया।
थाने पहुंचा मामला, लिखित शिकायत
विवाद के बाद विशाल बैस अपने परिवार के साथ छत्रीपुरा थाने पहुंचे और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले से जुड़े आरोपों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।
विवाद के दौरान मौजूद लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाए थे। इनमें से दो वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस इन वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की स्थिति स्पष्ट करने में जुटी है।
विधायक समर्थक के तौर पर पहचान
विशाल बैस क्षेत्रीय विधायक एकलव्य गौड़ के समर्थक बताए जाते हैं। वे भाजपा युवा मोर्चा समेत मंडल स्तर पर कई पदों पर रह चुके हैं।
नवरात्रि विवाद में भी आया था नाम
विशाल बैस का नाम पिछले साल नवरात्रि आयोजन के दौरान बियाबानी चौराहे पर हुए विवाद में भी सामने आया था। उस दौरान भाजपा नेता गंगा पांडे के समर्थकों से उनका विवाद हुआ था। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से कार्रवाई की थी।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!