पंचायत से बूथ तक कांग्रेस की परीक्षा: राहुल गांधी करेंगे रिव्यू, बनेगा 100 दिन का रोडमैप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मध्यप्रदेश में जमीनी संगठन को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस अब अपने पंचायत और वार्ड स्तर के पायलट प्रोजेक्ट की पहली बड़ी समीक्षा करने जा रही है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सितंबर में उज्जैन से इसकी शुरुआत कर सकते हैं। तारीख राहुल गांधी की सहमति के बाद तय होगी।
उज्जैन संभाग में होने वाली इस बैठक में छह जिलों की 29 विधानसभा सीटों से जुड़े कांग्रेस पदाधिकारी और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में संगठन की जमीनी सक्रियता, पंचायत और वार्ड समितियों के कामकाज तथा बूथ स्तर पर पार्टी की स्थिति का आकलन किया जाएगा।
संगठन की जड़ तक पहुंचेगा कांग्रेस का फोकस
बैठक में आगर-मालवा, देवास, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर और नीमच जिले के जिला व ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा पंचायत, वार्ड, मंडलम और बूथ स्तर पर गठित समितियों के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
कांग्रेस ने पंचायत और वार्ड समितियों के गठन को संगठन को गांव और स्थानीय स्तर तक मजबूत करने के पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया है। उज्जैन संभाग की बैठक इसी प्रयोग की पहली बड़ी समीक्षा होगी।
राहुल गांधी बनाएंगे 100 दिन का रोडमैप
बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए 100 दिनों का वर्क प्लान तैयार किया जाएगा। पंचायत और वार्ड स्तर पर तय लक्ष्यों की निगरानी के लिए डेटा और डैशबोर्ड आधारित व्यवस्था पर भी जोर रहेगा।
कांग्रेस के मुताबिक, पंचायत और बूथ स्तर पर कितना काम हुआ, कितनी गतिविधियां हुईं और संगठन कितना सक्रिय है, इसकी जानकारी जुटाकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
13 हजार से ज्यादा पदाधिकारी होंगे शामिल
उज्जैन संभाग की 29 विधानसभा सीटों से बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी बैठक में पहुंचेंगे। इनमें 2791 पंचायत कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, 1895 वार्ड अध्यक्ष, 748 मंडलम अध्यक्ष और 8648 बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) शामिल हैं।
इस तरह पंचायत से लेकर बूथ और विधानसभा स्तर तक संगठन की स्थिति की एक साथ समीक्षा की जाएगी।
संबंधित समाचार

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस:ऑफिस कर्मचारियों और परिचितों से चल रही पूछताछ; सामने आए जांच के फुटेज

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म:तलाक के बाद साथ रखा; एक साल पहले हुई थी बातचीत

EOW की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप

लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस:8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग:‘एक दीया उम्मीद का’ जलाकर जताया विरोध

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल:विधायकों को 50-50 देने का दावा; आम दर्शक परेशान

शाही मस्जिद विवाद:प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति; हाईकोर्ट ने केस डिस्पोज ऑफ किया

बैंक हड़ताल टली:5-डे वर्किंग पर बनेगी कमेटी; इस हफ्ते 5 दिन खुलेंगे, गांधी जयंती पर रहेंगे बंद

शाही मस्जिद मामला:कोर्ट ने कहा; नगर निगम के जवाब और नोटिस में दिए आश्वासन बाध्यकारी होंगे

शाही मस्जिद विवाद:विधायक बोले- प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- समाज खुद हटा रहा हिस्सा

बंद के बावजूद ढाक के तीन पात:कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!