पहचान छुपाकर लव जिहादी इवेंट संचालिका से करता रहा दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर ऐंठे रुपए और जेवर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बजरंग दल का ताबड़तोड़ एक्शन धीमा पड़ते ही लव जिहाद के मामले फिर शुरू हो गए है। परसों फिर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने राऊ थाना क्षेत्र से लव जिहाद का एक मामला पकड़ा।
धर्म परिवर्तन के लिए लगातार दबाव बनाया
आरोपी ने शादी का झांसा देकर एक शादीशुदा का जमकर शारीरिक शोषण किया। धर्म परिवर्तन के लिए लगातार दबाव बनाया, तीन लाख रुपए ठगे और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने हंगामा कर पति को बुलाया। सूचना पर बजरंगी भी पहुंचे और उसे पकड़कर जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए
पुलिस के अनुसार करीब एक वर्ष पहले वेडिंग इवेंट में काम करने वाली महिला की मुलाकात मानु उर्फ नौशाद अब्बासी से हुई थी। दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। सितंबर 2025 में नौशाद उसके घर आया और शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद जब इस संबंध की जानकारी पीड़िता के पति को लगी तो वह नौशाद के साथ रहने चली गई।
मारपीट कर धमकी दी और लाखों रुपए व गहने हड़पे
मानु उर्फ नौशाद अब्बासी ने खुद को हिंदू बताकर शादी का भरोसा दिया, लेकिन लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद अपना असली पहचान का खुलासा कर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाने लगा। महिला ने इनकार किया तो उसके साथ मारपीट की, धमकी दी और लाखों रुपए तथा गहने हड़प लिए।
किराए के मकान में रखा
महिला ने शिकायत में बताया आरोपी ने पहले उसे पालदा और बाद में भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित किराए के मकान में रखा। इस दौरान लगातार शादी का भरोसा देकर संबंध बनाता रहा। विवाह की बात की तो उसका रवैया पूरी तरह बदल गया। कहने लगा शादी तभी होगी जब वह मुस्लिम धर्म स्वीकार करेगी।
20 दिन पहले आरोपी छोड़कर भागा
इनकार करने पर मारपीट की धमकाया शिकायत की या धर्म बदलने से मना किया तो उसे और उसके पति को जान से मरवा देगा। पीड़िता आरोपी को करीब तीन लाख रुपए दे चुकी है। इसके अलावा उसके सोने-चांदी के गहने भी आरोपी ने अपने कब्जे में लेकर गिरवी रख दिए। करीब 20 दिन पहले आरोपी उसे छोड़कर भाग गया था।
दबाव बनाने के लिए बुलाया राऊ चौराहे पर
महिला के अनुसार 24 जून को आरोपी ने नए मोबाइल नंबर से फोन कर उसे राऊ चौराहे पर बुलाया और फिर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान महिला ने पति को फोन कर बुला लिया। सूचना मिलते ही बजरंग दल कार्यकर्ता भी पहुंच गए।
आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जमकर पीटा
आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर उसे राऊ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मानु उर्फ नौशाद अब्बासी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विश्व हिंदू परिषद रामेश्वरम जिले के पदाधिकारी एवं बजरंग दल के कई कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम

बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई:एआई के वीडियो से प्रचार; हकीकत देख भड़के लोग

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग

पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या:क्रिकेट बैट से सिर पर किया हमला; पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल:भोपाल प्रवास से शाह का बड़ा राजनीतिक संदेश 'मुख्यमंत्री को कमजोर नहीं, मजबूत करो'

महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा, एक्टिवा जब्त

ड्रग्स का द एंड:ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय

भीषण सड़क हादसा:पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर; दोनों की मौत

हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान:विदेशी महिला एजेंट को संवेदनशील रक्षा जानकारी देने का आरोप; गिरफ्तार

गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ:तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में: पिस्टल, बुलेट, थार व एक्टिवा जब्त

मास्टर प्लान की कार्रवाई में छात्र बेघर:30 से अधिक विद्यार्थियों का सामान नष्ट; छावनी चौराहे पर मथुरावाला होटल की इमारत ढहाने से बिगड़े हालात

मेडिकल के बाद पुलिस अभिरक्षा से फिर भागा आरोपी:बाइक बंद होते ही प्रधान आरक्षक को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार; पीछा कर रात में पकड़ा

देखिये वीडियो, कार से बचने के चक्कर में हादसा:मां-बेटी स्कूटी सहित खुले नाले में गिरीं; बदहाल सड़क से रहवासी परेशान, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जांच के आदेश:इस राज्य सरकार का फैसला

देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ दो नेताओं का महामोर्चा:कौन बोले; चुनाव आयोग नहीं, जनता तय करेगी सरकार

जंतर-मंतर प्रदर्शन:पुलिस पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी के आरोप; सीने पर हाथ मारने का दावा, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

बिन पेंदे का लोटा शाहरुख कुरैशी:गिरगिट जैसी फितरत वाला है ये तथाकथित पत्रकार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!