खबर
Top News

स्कूलों की रसोई पर कलेक्टर की सख्ती: बिना लाइसेंस संचालित किचन सील; बच्चों के स्वास्थ्य से समझौता नहीं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जून 2026, 5:33 pm
शेयर करें:
स्कूलों की रसोई पर कलेक्टर की सख्ती

खुलासा फर्स्ट, इंदौर। 
बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर इंदौर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्पष्ट कहा है कि बच्चों के स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ नहीं है और खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मिलावटखोरी और अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य सामग्री तैयार करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत खंडवा रोड स्थित गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल की किचन का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान खाद्य लाइसेंस नहीं मिलने और अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर प्रशासन ने किचन को सील कर दिया। अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन को खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने और सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने मीडिया से चर्चा में बताया कि जिलेभर में खाद्य प्रतिष्ठानों, स्कूलों, हॉस्टलों और अन्य संस्थानों की लगातार जांच की जा रही है। अभियान के दौरान अब तक करीब 40 हजार संस्थानों की जांच और खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि कोई संस्था बिना लाइसेंस या निर्धारित मानकों के विपरीत खाद्य सामग्री तैयार करती पाई गई तो उसके खिलाफ सीलिंग सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि सभी संस्थानों को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के मानकों का पालन सुनिश्चित कराना है।

कलेक्टर ने स्कूल संचालकों और खाद्य व्यवसायियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया तो भविष्य में और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन का यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि बच्चों और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।


संबंधित समाचार

म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा
Top News

म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा:खाता किसी और का; संचालन कोई और कर रहा था, दो गिरफ्तार

9 minutes ago
शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा
Top News

शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा:सोशल मीडिया पर बारकोड भेजकर पैसे मांग रहे ठग; घर-घर जाकर भी चंदा लेने का आरोप

16 minutes ago
नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा
Top News

नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा:6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी की हेराफेरी

25 minutes ago
दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत
Top News

दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत:करंट लगने से महिला की गई जान; युवक ने फांसी लगाई

37 minutes ago
दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
Top News

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

about 19 hours ago
फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा
Top News

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

about 19 hours ago
मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद
Top News

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

about 19 hours ago
किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया
Top News

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

about 19 hours ago
नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर
Top News

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

about 19 hours ago
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
Top News

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

about 19 hours ago
नगर निगम का घोटाला
Top News

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

about 19 hours ago
इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं
Top News

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

about 19 hours ago
जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी
Top News

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

about 19 hours ago
बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी
Top News

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

about 19 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

about 19 hours ago
पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
Top News

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

about 19 hours ago
शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली
Top News

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

about 20 hours ago
सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
Top News

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

about 20 hours ago
जोन में संपत्ति कर घोटाला
Top News

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

about 20 hours ago
इंदौर की हरियाली पर फिर वार
Top News

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!