NEET री-एग्जाम में कलेक्टर का एक्शन: रोती छात्रा की मदद कर अधिकारियों की लगाई क्लास
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
NEET री-एग्जाम के दौरान इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा का संवेदनशील और सख्त प्रशासनिक रवैया देखने को मिला। एसजीएसआईटीएस परीक्षा केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर की नजर एक परेशान और रो रही छात्रा पर पड़ी, जो आधार कार्ड और दस्तावेज संबंधी समस्या के कारण परीक्षा को लेकर चिंतित थी।
कलेक्टर ने तत्काल छात्रा से चर्चा कर उसकी समस्या जानी और मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर समाधान कराया। बताया गया कि छात्रा को फोटो प्रिंट और दस्तावेज सत्यापन संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था, जिससे वह परीक्षा में शामिल होने को लेकर चिंतित थी।
स्थिति का वास्तविक आकलन करने के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा ने खुद अभ्यर्थी की तरह पूरी प्रक्रिया का रियलिटी चेक किया। उन्होंने फोटो प्रिंट निकलवाने की व्यवस्था का परीक्षण किया और महज तीन मिनट में फोटो प्रिंट निकलवाकर व्यवस्था की कार्यक्षमता परख ली।
निरीक्षण के दौरान हेल्प डेस्क पर मौजूद अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने उन्हें फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने परीक्षा केंद्र पर मौजूद अन्य छात्रों और अभिभावकों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी अभ्यर्थी को दस्तावेज, फोटो, पहचान पत्र या अन्य औपचारिकताओं के कारण परीक्षा से वंचित नहीं होना चाहिए तथा समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।
प्रशासन की तत्परता और कलेक्टर की व्यक्तिगत पहल से छात्रा की समस्या का तत्काल समाधान हो गया, जिससे वह समय पर परीक्षा प्रक्रिया में शामिल हो सकी। कलेक्टर के इस कदम की छात्रों और अभिभावकों ने सराहना की।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!