खबर
Top News

सहकर्मी ने कोल्ड्रिंक में नशा मिलाकर बनाए संबंध: विधवा महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का मामला दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 जून 2026, 3:18 pm
शेयर करें:
सहकर्मी ने कोल्ड्रिंक में नशा मिलाकर बनाए संबंध

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला ने अपने सहकर्मी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय महिला एक निजी कंपनी में कार्यरत है और अपने चार बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। महिला ने शिकायत में बताया कि करीब चार वर्ष पहले उसके साथ काम करने वाले राहुल मालवीय ने उसे मंदिर दर्शन कराने के बहाने अपने साथ ले गया था। आरोप है कि इस दौरान उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। महिला का आरोप है कि इसी हालत का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता का कहना है कि घटना के दौरान आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी बना लिए थे। इसके बाद वह लगातार उन तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा। डर और बदनामी के भय से महिला लंबे समय तक शिकायत दर्ज नहीं करा सकी।

महिला ने आरोप लगाया कि हाल ही में आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इतना ही नहीं, उसने ये सामग्री महिला के बच्चों और रिश्तेदारों को भी भेज दी, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई। इसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस से शिकायत की।

खजूरी सड़क थाना प्रभारी नीरज वर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी राहुल मालवीय के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले की विस्तृत पूछताछ की जाएगी तथा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच की जाएगी। वहीं, पीड़िता को आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

संबंधित समाचार

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती
Top News

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

about 12 hours ago
राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख
Top News

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

about 12 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 13 hours ago
28 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

about 13 hours ago
किसानों के लिए बडी खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

about 14 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

about 14 hours ago
पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन
Top News

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

about 14 hours ago
जर्जर दीवार बनी काल
Top News

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

about 14 hours ago
MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

about 14 hours ago
नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत
Top News

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

about 15 hours ago
चल समारोह की राह में रोड़े
Top News

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

about 15 hours ago
कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

about 15 hours ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

about 15 hours ago
हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र
Top News

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

about 15 hours ago
होर्डिंग्स पर सियासत
Top News

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

about 15 hours ago
युवक को बंधक बनाकर लूटा
Top News

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

about 15 hours ago
जुए की फड़ पर पुलिस का छापा
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

about 15 hours ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

about 15 hours ago
200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर
Top News

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

about 15 hours ago
मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
Top News

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!