खबर
Top News

कलश यात्रा में आस्था के बीच अफरा-तफरी: एक दर्जन महिलाएं घायल; भीड़ में मंगलसूत्र-चांदी के गहने चोरी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अगस्त 2026, 8:11 pm
शेयर करें:
कलश यात्रा में आस्था के बीच अफरा-तफरी

खुलासा फर्स्ट, आगर-मालवा।
शहर में गुरुवार को विधायक मधु गेहलोत के नेतृत्व में निकली 51 हजार कलश यात्रा में कलश वितरण के दौरान अचानक अव्यवस्था फैल गई। हजारों महिलाओं की भीड़ एक साथ आगे बढ़ने से धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इसमें 12 से अधिक महिलाएं मामूली रूप से घायल हुईं। कई महिलाओं को घबराहट और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाना पड़ा।

कलश वितरण के दौरान बढ़ी भीड़
यात्रा पुरानी कृषि उपज मंडी से शुरू हुई थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के वीसी कार्यक्रम के बाद जैसे ही कलश वितरण शुरू हुआ, बड़ी संख्या में महिलाएं एक साथ आगे बढ़ने लगीं। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 5-6 महिलाओं को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

भीड़ में चोरों ने बनाया महिलाओं को निशाना
अव्यवस्था का फायदा उठाकर चोरों ने कई महिलाओं के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। मेंढकी निवासी रतनबाई का मंगलसूत्र, नरला खेड़ा की ताराबाई का 125 ग्राम चांदी का कड़ा, गुराड़िया की भगवानबाई का 250 ग्राम चांदी का आंवला और कैलाशबाई का चांदी का कड़ा चोरी होने की शिकायत सामने आई है। पीड़ित महिलाओं ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

बैजनाथ मंदिर में हुआ जलाभिषेक
अव्यवस्था और चोरी की घटनाओं के बावजूद कलश यात्रा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ी। श्रद्धालुओं ने बैजनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान का जलाभिषेक किया। पुलिस ने चोरी की शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।


संबंधित समाचार

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या
Top News

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

about 6 hours ago
सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल
Top News

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

about 8 hours ago
शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन
Top News

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

about 8 hours ago
इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री
Top News

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

about 8 hours ago
SIR पर सियासी घमासान
Top News

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

about 8 hours ago
एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर
Top News

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

about 8 hours ago
लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत
Top News

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

about 9 hours ago
प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद
Top News

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

about 9 hours ago
शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज
Top News

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

about 9 hours ago
हादसे के बाद बड़ा सवाल
Top News

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

about 9 hours ago
PM ई-बस सेवा की शुरुआत
Top News

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

about 9 hours ago
साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी
Top News

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

about 9 hours ago
आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा
Top News

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

about 9 hours ago
देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!
Top News

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

about 10 hours ago
जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
Top News

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

about 10 hours ago
राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा
Top News

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

about 10 hours ago
साइबर ठगी का नया तरीका
Top News

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

about 10 hours ago
दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी
Top News

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

about 10 hours ago
युवक ने की आत्महत्या
Top News

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

about 10 hours ago
बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति
Top News

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!