खबर
Top News

चंपत राय से राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान वापस लेने की मांग: कांग्रेस नेता ने लाेकसभा की पूर्व अध्यक्ष को लिखा पत्र; आरोपों के बीच गरिमा कायम रखने की अपील

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 जुलाई 2026, 1:04 pm
शेयर करें:
चंपत राय से राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान वापस लेने की मांग

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राम मंदिर दान राशि विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने के बाद अब उन्हें दिए गए राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान को लेकर भी विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने यह सम्मान वापस लेने की मांग करते हुए पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को पत्र लिखा है।

केके मिश्रा ने अपने पत्र में कहा है कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के नाम से दिया जाने वाला राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान अपनी गरिमा और प्रतिष्ठा के लिए जाना जाता है। ऐसे में वर्तमान परिस्थितियों में इस सम्मान की समीक्षा की जानी चाहिए।

मिश्रा ने पत्र में लिखा कि 13 जनवरी 2025 को इंदौर की देवी अहिल्या जन्मोत्सव समिति की ओर से चंपत राय को राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान दिया गया था। यह सम्मान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख के हाथों प्रदान किया गया था।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि चंपत राय को लेकर वित्तीय अनियमितताओं, जमीन की खरीद-बिक्री और चंदे तथा दानपात्रों से जुड़ी गड़बड़ियों के आरोप सार्वजनिक रूप से सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोपों के बीच इस सम्मान को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

केके मिश्रा ने कहा कि सोमवार को चंपत राय को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारियों से अलग कर दिया गया है। ऐसे में उन्हें दिए गए राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान पर भी दोबारा विचार किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उनकी मांग किसी व्यक्ति विशेष के विरोध में नहीं, बल्कि सम्मान की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से है। उन्होंने अहिल्योत्सव समिति की बैठक बुलाकर इस मामले की समीक्षा करने और आवश्यक होने पर सम्मान वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।

केके मिश्रा ने बताया कि जब पिछले वर्ष चंपत राय को यह सम्मान देने का निर्णय लिया गया था, तब भी उन्होंने सुमित्रा महाजन को पत्र लिखकर आपत्ति जताई थी। उस समय उनका कहना था कि चंपत राय पर आरोप लगे हैं और ऐसे व्यक्ति को देवी अहिल्याबाई होलकर के नाम से दिया जाने वाला सम्मान देना उचित नहीं है।

उस समय सुमित्रा महाजन ने इस आपत्ति पर जवाब देते हुए कहा था कि यह सम्मान केवल किसी एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि मंदिर निर्माण और आंदोलन से जुड़े ज्ञात-अज्ञात कारसेवकों के सम्मान के रूप में दिया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि चंपत राय उन सभी के प्रतिनिधि के रूप में यह सम्मान प्राप्त कर रहे हैं।

सुमित्रा महाजन ने यह भी कहा था कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने अपने जीवनकाल में कई मंदिरों का निर्माण कराया था, इसलिए मंदिर निर्माण से जुड़े योगदान को ध्यान में रखते हुए यह सम्मान दिया गया।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 13 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 13 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 13 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 14 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 14 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 14 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 14 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 14 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 14 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 14 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 15 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 15 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 15 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 15 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 15 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 15 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 15 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 15 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 15 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!