प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला: इन पर एक्शन लेने की तैयारी; FIR दर्ज कर मांगी डिटेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा के इस्तेमाल के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और पोस्ट की जांच शुरू करते हुए कई एक्स (X) हैंडल, इंस्टाग्राम अकाउंट्स और कुछ न्यूज पोर्टलों को नोटिस जारी किए हैं।
अकाउंट्स की जानकारी मांगी
पुलिस के अनुसार, मामला भारत न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(3), 353(2) और 356(2) के तहत दर्ज किया गया है। जांच एजेंसियों ने सोशल मीडिया कंपनियों से संबंधित वीडियो हटाने, उन्हें अपलोड करने वाले अकाउंट्स की जानकारी और कंटेंट के मूल स्रोत का विवरण उपलब्ध कराने को कहा है।
शिकायत के बाद दर्ज हुआ मामला
दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली थी कि सीजेपी (CJP) से जुड़े प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किए गए। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
सोशल मीडिया पर निगरानी तेज
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर लगातार नजर रख रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले पोस्ट और वीडियो चिन्हित होने पर संबंधित सोशल मीडिया इंटरमीडियरी को नोटिस भेजकर उन्हें हटाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि ऐसे कई पोस्ट और वीडियो पहले ही हटाए जा चुके हैं, जबकि अन्य की भी समीक्षा जारी है।
मेटा से भी मांगा गया विस्तृत जवाब
इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी की 23 जुलाई की एक सोशल मीडिया पोस्ट कुछ समय के लिए हटाए जाने के मामले में केंद्र सरकार ने मेटा से विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है। मेटा ने इसे तकनीकी त्रुटि बताते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है, लेकिन सरकार ने कंपनी के जवाब को अपर्याप्त माना है।
सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि मेटा ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है, लेकिन सरकार इस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी चाहती है। इसी सिलसिले में कंपनी के एक अधिकारी को तलब किया गया है। फिलहाल दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!