कार चोरों का बत्ती गुल फार्मूला: बिजली सप्लाय बंद कर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से चुराते थे कार
KHULASA FIRST
संवाददाता

पुलिस को शक न हो, इसलिए महिला चलाती थी चुराई गई कार
तीन राज्यों तक फैले तार, 4 कारें चुराना कबूला, 2 बरामद
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रात के अंधेरे में पॉश कॉलोनियों की सड़कें सुनसान होते ही कार चोर गिरोह का खेल शुरू होता था। सबसे पहले इलाके की बिजली बंद की जाती, फिर अंधेरे की आड़ में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से लॉक खोलकर मिनटों में कार लेकर रफूचक्कर हो जाते। चोरी की कार पर दूसरी नंबर प्लेट लगाकर उसे दूसरे शहर में पहुंचा दिया जाता।
पुलिस की नजर से बचने के लिए चुराई गई कार गिरोह में शामिल महिला चलाती थी, ताकि रहवासियों को भी कोई शक न हो। राजेंद्र नगर पुलिस ने ऐसे ही हाईटेक अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत के मुताबिक 29 जुलाई से 5 अगस्त के बीच राजेंद्र नगर क्षेत्र में कार चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। टीम ने करीब 500 कैमरों के फुटेज को लिंकअप करते हुए बदमाशों के आने-जाने का रूट तैयार किया।
एबी रोड से लेकर पीथमपुर टोल तक फुटेज खंगालने पर आरोपियों की गतिविधियां सामने आईं और पुलिस लगातार उनके पीछे लगी रही। जांच के दौरान चोरी की एक कार पीथमपुर स्थित फोर्स मोटर्स के पास लावारिस हालत में मिली। पुलिस ने कार जब्त कर वहीं मामला खत्म करने के बजाय उस पर निगरानी रखी।
टीम ने करीब 36 घंटे तक कार पर नजर रखी। आखिरकार तीन पुरुष और एक महिला कार के पास पहुंचे और कार लेकर पीथमपुर ब्रिज की ओर रवाना हुए। पहले से घेराबंदी कर तैयार पुलिस टीम ने चारों को धरदबोचा।
पंजाब-महाराष्ट्र में खड़ी दो कार दो की लोकेशन और मिली... पुलिस ने इमरान निवासी गोपालपुर (प्रतापगढ़, यूपी), मो. तौफिक निवासी नरसिंहपुर (प्रतापगढ़, यूपी), वर्षा निवासी डोंबिवली ईस्ट, मुंबई और राजीव सूरी निवासी नेहरू नगर, मुंबई को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने चार कारें चोरी करना कबूला। इनमें से दो स्विफ्ट कारें (एमएच 14 जेयू 3662 और एमएच 14 ईपी 5004) बरामद की हैं, जबकि दो अन्य चोरी की कारों की लोकेशन पंजाब और महाराष्ट्र में मिली है। बताते हैं गिरोह का मास्टरमाइंड तौफिक है।
गिरोह पहले पॉश कॉलोनियों में रैकी करती थी और ऐसी जगह खड़ी कारों को निशाना बनाती थी, जिनके आसपास कम आवाजाही हो। वारदात वाली रात बदमाश डीपी से एमसीबी/कटआउट गिराकर इलाके की बिजली बंद कर देते थे। अंधेरा होते ही इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और मैग्नेट की मदद से कार का लॉक खोलते और उसे स्टार्ट कर ले उड़ते थे।
महिला करती थी ड्राइव, ताकि पुलिस को शक न हो
गिरोह द्वारा खासकर स्विफ्ट मॉडल की कारों को निशाना बनाया जाता था। आरोपियों के मुताबिक इस मॉडल के लॉकिंग सिस्टम पर उनका इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आसानी से काम करता था। चोरी के बाद कार की नंबर प्लेट बदल दी जाती थी, ताकि दूसरे शहर में पुलिस चेकिंग के दौरान पहचान से बचा जा सके।
गिरोह में शामिल वर्षा की भूमिका भी पुलिस जांच में सामने आई है। चोरी की कार लंबी दूरी तक ले जाते समय कई बार महिला से ड्राइव कराई जाती थी। बदमाशों का मानना था कि महिला को कार चलाते देखकर रहवासी या सड़क पर पुलिसकर्मी सीधे शक नहीं करेंगे। इसी रणनीति के चलते महिला को गिरोह में शामिल किया गया था।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की दो कारों के अलावा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मैग्नेट, कटर और कार चोरी में इस्तेमाल होने वाले अन्य टूल्स बरामद किए हैं। पुलिस अब पंजाब और महाराष्ट्र में मिली दोनों कारों को बरामद करने तथा गिरोह के अन्य संभावित साथियों और चोरी की कारों को खपाने वाले नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी तौफिक किशनगंज क्षेत्र से कार चोरी के एक मामले में भी फरार था।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!