खबर
Top News

बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग: दूध टैंकर की टक्कर से 19 वर्षीय छात्र की मौत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 नवंबर 2026, 4:05 pm
शेयर करें:
बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिस घर में 25 नवंबर को बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। चार बहनों के इकलौते भाई 19 वर्षीय निहाल पांडे की सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार को एरोड्रम थाना क्षेत्र के सुपर कॉरिडोर पर बोहरा कॉलोनी के सामने तेज रफ्तार दूध टैंकर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में निहाल की जान चली गई। उसकी मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

घूमने जाने का कहकर घर से निकला था निहाल
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान निहाल पुत्र विनय पांडे, निवासी चौथी पलटन, इंदौर के रूप में हुई है। वह सेज यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष का छात्र था। मंगलवार सुबह वह घर से यह कहकर निकला था कि घूमकर वापस आ जाएगा। परिवार को अंदाजा भी नहीं था कि यह उसकी आखिरी विदाई साबित होगी।

कुछ ही देर बाद परिजनों को सड़क हादसे की सूचना मिली। सुपर कॉरिडोर पर बोहरा कॉलोनी के सामने दूध टैंकर और निहाल की बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई थी। हादसा इतना भीषण था कि निहाल को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौत हो गई।

25 नवंबर को होनी थी बहन की शादी
निहाल चार बहनों का इकलौता भाई था। परिवार में उसकी बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं। आगामी 25 नवंबर को शादी होनी थी और घर में खुशियों का माहौल था। लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। जिस भाई को बहन की शादी में अहम जिम्मेदारियां निभानी थीं, वह अब इस दुनिया में नहीं रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में शोक छा गया।

पिता चलाते हैं ई-रिक्शा, मूल रूप से प्रयागराज का परिवार
निहाल का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला है और फिलहाल इंदौर में रह रहा है। उसके पिता विनय पांडे ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। चार बेटियों के बीच इकलौते बेटे की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। एरोड्रम थाना पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

संबंधित समाचार

AI से महाकाल मंदिर के गर्भगृह की बनाई तस्वीर पर विवाद
Top News

AI से महाकाल मंदिर के गर्भगृह की बनाई तस्वीर पर विवाद:योग गुरु ने थाने में की शिकायत; फेसबुक पोस्ट में खुद को जलाधारी पर खड़े होकर अभिषेक करते दिखाया, विरोध के बाद हटाई गई पोस्ट

about 4 hours ago
टीआई हत्याकांड में लगातार आगे बढ़ रही पुलिस की जांच
Top News

टीआई हत्याकांड में लगातार आगे बढ़ रही पुलिस की जांच:तीन आरोपियों की रिमांड बढ़ाई गई; शराब तस्करी नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन की जांच तेज

about 4 hours ago
डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण
Top News

डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण:पड़ोसी से हुआ था विवाद; आरोपी ई-रिक्शा चालक फरार

about 5 hours ago
शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना
Top News

शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना:गुजरात सीमा पर तस्करी के 163 मामले दर्ज होने का दावा; आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

about 5 hours ago
कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई
Top News

कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई:प्लॉट विवाद से लेकर चिकित्सा सहायता तक पहुंचे मामले; अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई
Top News

वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई:गांव को दिया भोज; किसान परिवार की अनूठी पहल

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु
Top News

वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु:ऊपर से गुजरा सजे-धजे गाय-बैलों का झुंड; आदिवासी अंचल में अनोखे ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी
Top News

वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी:कल सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

about 6 hours ago
MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी
Top News

MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी:34 हजार शिक्षकों ने भरा है फॉर्म

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत
Top News

वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत:जमकर चले पत्थर; कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा
Top News

वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा:मुख्यमंत्री बोले- केंद्र और प्रदेश की कैबिनेट में जनजातीय प्रतिनिधियों को दी जगह

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत:बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक प्रदेशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी भाजपा

about 7 hours ago
7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत
Top News

7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत:दुष्कर्म के बाद हत्या, जंगल में मिला शव; पिता के साथ मजदूरी करता था आरोपी

about 7 hours ago
धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके
Top News

धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके:दोनों कीमती धातुओं में फिर तेजी दर्ज

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में
Top News

वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में:16 करोड़ की टिकट बिक्री का अनुमान; निगम को 90 लाख कम मिलने का दावा

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला
Top News

वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला:50 सेकंड तक जमीन पर पटककर कुचलता रहा; आवारा मवेशियों को लेकर चिंता बढ़ी

about 7 hours ago
गोवर्धन पूजा विशेष
Top News

गोवर्धन पूजा विशेष:भगवान श्रीकृष्ण ने उठाया पर्वत और सिखाया प्रकृति से प्रेम का पाठ

about 7 hours ago
रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट
Top News

रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट:दीपावली की आतिशबाजी ने शहर की हवा में घोला धुआं; धुआं-धुआं हुआ देश का सबसे स्वच्छ शहर सांस लेना हुआ मुश्किल

about 7 hours ago
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:इतने ग्राम कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार; चेन्नई से दिल्ली ले जाई जा रही थी खेप

about 7 hours ago
कर्मचारी की बेटी के उपचार के लिए मंदिर ट्रस्ट ने दी मुक्त हस्त से मदद
Top News

कर्मचारी की बेटी के उपचार के लिए मंदिर ट्रस्ट ने दी मुक्त हस्त से मदद:दोनों किडनी खराब; अब इस शहर में होगा उपचार

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!