ट्रक में घुसी कार, सराफा कारोबारी दंपती की मौत: बेटे से मिलने जा रहे थे इंदौर; साथ बैठी बालिका घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
उज्जैन-इंदौर रोड पर रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में सराफा कारोबारी दंपती की मौत हो गई। टोल के आगे उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह धंस गया। हादसे में कार में सवार एक बालिका भी घायल हुई है, जिसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
बेटे से मिलने जा रहे थे, रास्ते में हादसा
जानकारी के अनुसार, गोपाल सोनी (53) और उनकी पत्नी रेखा सोनी (60) उज्जैन से इंदौर अपने बेटे से मिलने जा रहे थे। उनका बेटा इंदौर में ‘फिजिक्स वाला’ में शिक्षक है। इसी दौरान टोल के आगे उनकी फिएट लिनिया कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का बोनट और अगला हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में काफी अंदर तक घुस गया। कार के चारों तरफ के कांच भी टूट गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
परिचित की बेटी भी थी कार में
दंपती के साथ एक बालिका भी कार में सवार थी। उसे उनके परिचित की बेटी बताया जा रहा है। हादसे में बालिका को चोटें आईं, लेकिन उसकी हालत स्थिर बताई गई है। हादसे में दंपती की मौत हो गई।
दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर एमपी-42 सी-2786 और ट्रक का नंबर एमपी-15 एचए-0683 बताया गया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
दोनों शवों का अलग-अलग जगह हुआ पोस्टमार्टम
हादसे के बाद पति-पत्नी के शवों को अलग-अलग अस्पताल ले जाया गया। परिजनों के अनुसार, रेखा सोनी का पोस्टमार्टम उज्जैन में, जबकि गोपाल सोनी का पोस्टमार्टम इंदौर के अरविंदो अस्पताल में कराया गया।
आगर के चांदी कारोबारी परिवार से था संबंध मृतक दंपती आगर के सराफा कारोबारी परिवार से जुड़े थे। परिवार का चांदी का कारोबार है और स्थानीय सराफा व्यापारी संगठन से भी उनका जुड़ाव बताया गया है। परिवार में दो बेटे हैं। एक इंदौर में शिक्षक है, जबकि दूसरा आगर में परिवार की चांदी की दुकान संभालता है।
संबंधित समाचार

एपीके फाइल डाउनलोड करते ही अकाउंट से उड़ाए इतने लाख:दो लोगों के साथ साइबर फ्रॉड; एफआईआर दर्ज

एशियन गेम्स में चिकिता तनिपार्थी का डबल गोल्ड:डेढ़ घंटे में जीते दो स्वर्ण; लवलीना फाइनल में पहुंचीं

हॉस्टल में लटक रहे मरे चमगादड़:3 महीने से मेस बंद; इतने छात्रों से लाखों की फीस, सुविधाएं नदारद

रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या:गला रेतकर उतारा मौत के घाट; घटना के बाद से केयरटेकर लापता

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:मशहूर रेस्टोरेंट के किचन में मिली अनियमितताएं; फ्रीजर में वेज-नॉनवेज साथ रखे मिले, बिना लाइसेंस बन रहे मोमोज पर भी रोक

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद:इस बात को लेकर आपस में भिड़े; मारपीट का वीडियो आया सामने

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा:5 लोगों की मौत; एक को बचाने में सभी नदी में डूबे

अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

युवक ने खुद को चाकू मारा:रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला:4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग; आरोपी को छुड़ाकर हुए फरार

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!