खबर
Top News

ढाबे पर बवाल कट्टा लहराया: ग्राहकों से कर रहे थे गाली-गलौज; भगाया तो करने लगे विवाद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 सितंबर 2026, 3:47 pm
शेयर करें:
ढाबे पर बवाल कट्टा लहराया

पुलिस ने हथियार सहित पकड़ा, लेकिन पीड़ित को आवेदन लेकर टरकाया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में रविवार रात दो युवकों ने ढाबे पर जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने ग्राहकों से गाली-गलौज की और बाद में कट्‌टा लहराकर धमकाया। घटना के बाद मौके से टाटा हैरियर से भागे दोनों युवकों को पुलिस ने ढाबा संचालक की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा तो एक आरोपी जिसे पुलिस ने पकड़ा था, वह पैदल जाता हुआ दिखाई दिया। जब पीड़ित पक्ष ने आरोपियों को पकड़े जाने की बात कही तो बोले वह भाग निकला। हालांकि, पुलिस ने देर रात दोनों आरोपियों को पकड़ने और उन पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की बात कही है।

देसी तड़का ढाबा के संचालक नागूसिंह सोलंकी के मुताबिक रविवार रात 9 बजे नितेश जोशी व प्रमोद कुमार जाट टाटा हैरियर से ढाबे पर आए थे। उन्होंने ढाबे के बाहर खड़ी एक कार का साइड ग्लास तोड़ दिया। इसके बाद ढाबे में पहुंचे और पापड़ व आमलेट ऑर्डर कर बियर पीने लगे। कर्मचारियों द्वारा आपत्ति लेने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

दोनों को समझाने के बाद कुछ देर के लिए मामला शांत हुआ, लेकिन बाद में उन्होंने ढाबे पर बैठे ग्राहकों को निशाना बनाकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए ग्राहकों को शांत कराया।

बाद में ग्राहकों के विरोध के चलते दोनों युवक बिना बिल चुकाए वहां से बाहर निकल गए। बाहर निकलते ही दोनों पास ही स्थित एसएस जम्मू कश्मीर ढाबे पर पहुंच गए। वहां भी उन्होंने संचालक शैलेंद्र सिंह के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। वहां मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद दोनों अपनी कार लेकर वहां से निकलने लगे।

उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो एक युवक ने कमर से कट्‌टा निकाला व लोड करने लगा। हथियार देखते ही मौके पर मौजूद लोग पीछे हट गए। इसके बाद दोनों युवक बैकयार्ड की तरफ भाग गए।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। इसके बाद बीट जवान धर्मेंद्र अपने साथी पुलिसकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हें बताया गया कि दोनों आरोपी टाटा हैरियर से बैकयार्ड स्थित नायरा पेट्रोल पंप की तरफ गए हैं। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।

पैदल जाता दिखा एक आरोपी, रात में दोनों को लिया हिरासत में
एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध कट्टा जब्त किया और उन्हें थाने लेकर गई। हालांकि, कुछ देर बाद दोनों ढाबा संचालक जब थाने पहुंचे तो उन्हें एक आरोपी प्रमोद कुमार जाट पैदल जाता हुआ दिखाई दिया।

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक थाने में पूछने पर पुलिसकर्मियों ने आरोपी के भाग जाने की बात कही और कहा कि उसे पकड़ने के लिए खुफिया पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। इसके बाद दोनों ढाबा संचालकों ने शिकायत का आवेदन दिया। कुछ देर बाद पुलिस ने फोन कर आरोपियों के पकड़े जाने की सूचना दी। इसके बाद ढाबा संचालक दोबारा थाने पहुंचे, जहां दोनों आरोपी पुलिस की मौजूदगी में मिले।

घटना सीसीटीवी में कैद, दिखे कट्टा लोड करते हुए
इधर, घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिसमें आरोपी वाद-विवाद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं जब आरोपियों को कर्मचारी और ढाबा संचालक रोकने की कोशिश करते हैं तो कार में बैठा एक आरोपी कमर में से कट्टा निकालकर डराते हुए दिखाई दे रहा है।

एक ग्राहक ने नाम न छापने की शर्त पर घटना का वीडियो उपलब्ध कराया है। शिकायत में ढाबा संचालक ने दोनों आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ अवैध हथियार रखने के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की बात सामने आई है। वहीं ढाबा संचालक की शिकायत में लगाए गए मारपीट, गाली-गलौज और धमकी के आरोपों पर पुलिस की कार्रवाई स्पष्ट होना बाकी है।

संबंधित समाचार

MP के सबसे अमीर उद्योगपति का विजन
Top News

MP के सबसे अमीर उद्योगपति का विजन:शहर के उद्यमी अमीरों की सूची में बनाएं जगह; दुनिया में चमके नाम

1 minute ago
टीआई की कार में बैठे सिपाही ने पुलिस चेकिंग में गाड़ी मोड़ने पर की थी मारपीट
Top News

टीआई की कार में बैठे सिपाही ने पुलिस चेकिंग में गाड़ी मोड़ने पर की थी मारपीट:बीपी की दवा लेने जा रहे पोते को सिर पर डंडा मारा

3 minutes ago
टीआई के साथ बदसलूकी सिपाही से भी की झूमाझटकी
Top News

टीआई के साथ बदसलूकी सिपाही से भी की झूमाझटकी:भाई को छुड़ाने पहुंची बहन ने टीआई के बच्चों पर की अनर्गल टिप्पणी

10 minutes ago
2047 तक के लिए आएगा नया मास्टर प्लान
Top News

2047 तक के लिए आएगा नया मास्टर प्लान:प्लानिंग एरिया रहेगा यथावत; इतने गांव प्लानिंग क्षेत्र में, मेट्रो-नई सड़कों और एयरपोर्ट विस्तार का भी प्रावधान

11 minutes ago
पुलिस को देखकर भागने लगा संदिग्ध
Top News

पुलिस को देखकर भागने लगा संदिग्ध:घेराबंदी कर दबोचा

13 minutes ago
शराब के नशे में पति ने पत्नी की जान ली
Top News

शराब के नशे में पति ने पत्नी की जान ली:फिर कुएं में कूदा; लोगों ने बचाया, धारदार हथियार से पत्नी के गले पर हमला

26 minutes ago
कॉलेज में फिर आमने-सामने आए करणी सेना और ABVP कार्यकर्ता
Top News

कॉलेज में फिर आमने-सामने आए करणी सेना और ABVP कार्यकर्ता:जमकर की एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी; पुलिस बल तैनात

35 minutes ago
रिश्वत लेते सरपंच और पति गिरफ्तार
Top News

रिश्वत लेते सरपंच और पति गिरफ्तार:लोन की एनओसी के बदले मांगी थी रकम; शिकायत के बाद बिछाया जाल

37 minutes ago
मातृत्व पर अव्यवस्थाओं का बोझ
Top News

मातृत्व पर अव्यवस्थाओं का बोझ:एक बेड पर इतनी महिलाएं; कई जमीन पर, गंदगी और चोक ड्रेनेज से परेशानी

about 1 hour ago
SIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

SIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; बैरिकेड्स पर चढ़े, वाटर कैनन चलाया

about 1 hour ago
सफेदपोश सूदखोरों से परेशान बिल्डर ने की खुदकुशी की कोशिश
Top News

सफेदपोश सूदखोरों से परेशान बिल्डर ने की खुदकुशी की कोशिश:15-20 करोड़ से ज्यादा का है कर्ज; अब परिवार को जान का खतरा

about 1 hour ago
आज इस हस्ती को मिलेगा राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान
Top News

आज इस हस्ती को मिलेगा राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव वर्चुअली जुड़ेंगे

about 1 hour ago
तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराई
Top News

तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराई:30 से ज्यादा यात्री थे सवार; मचा हड़कंप

about 1 hour ago
200 बोरी लकड़ी बूरा जब्त होने के 5 दिन बाद भी कार्रवाई शून्य
Top News

200 बोरी लकड़ी बूरा जब्त होने के 5 दिन बाद भी कार्रवाई शून्य:‘नेचुरल लिविंग’ पर प्रक्रिया की आड़ में मेहरबानी

about 1 hour ago
शंकराचार्य बोले- युवाओं की बात सुने सरकार
Top News

शंकराचार्य बोले- युवाओं की बात सुने सरकार:Gen-Z से टकराव पड़ सकता है भारी; मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की भी मांग

about 1 hour ago
आखिरकार क्या है बंटी की मौत का राज़
Top News

आखिरकार क्या है बंटी की मौत का राज़:कॉलोनाइजर की आत्महत्या बनी पहेली

about 1 hour ago
बस हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला
Top News

बस हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला:राजवाड़ा नो बस जोन किया घोषित

about 2 hours ago
राशन विक्रेताओं का ऐलान
Top News

राशन विक्रेताओं का ऐलान:इस तारीख से हजारों दुकानें बंद करने की चेतावनी; पांच सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

about 2 hours ago
एशियन गेम्स में ईशा सिंह ने दिलाया सिल्वर
Top News

एशियन गेम्स में ईशा सिंह ने दिलाया सिल्वर:गोल्ड से चूकी; भारत को अब तक मिले 39 मेडल

about 2 hours ago
इस चार्ज पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
Top News

इस चार्ज पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार:केंद्र से पूछा; नियम का आधार क्या?, नोटिस जारी कर मांगा जवाब

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!