मंत्री-विधायक के इलाके में कारोबारी को चाकू मारा: तेज रफ्तार कार सवारों को समझाइश देना पड़ा महंगा; चार बदमाशों ने घेरकर की मारपीट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार और हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई के दावों के बीच परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में गंभीर घटना का खुलासा हुआ है।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला के घर से कुछ दूर तेज रफ्तार कार सवारों को सड़क पर हुड़दंग करने से रोकना एक कपड़ा कारोबारी को भारी पड़ गया।
एमवाय अस्पताल में भर्ती
आरोप है कि कार सवारों ने पहले विवाद किया और फिर कार रोककर चार युवक नीचे उतरे। इनमें से एक ने कारोबारी पर चाकू से हमला कर दिया, जबकि अन्य ने उसके साथ मारपीट की। गंभीर घायल कारोबारी को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कपड़ों का कारोबारी
जानकारी के अनुसार घायल भारत पिता मनोज (22), निवासी नंदा नगर कपड़ों का कारोबार करता है। परिजन के मुताबिक, भारत की कृष्णा किट्स वियर नाम से कपड़ों की दुकान है।
गुरुवार रात वह एक्टिवा से बजरंग नगर स्थित पानी की टंकी पर पानी लेने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में सामने से तेज रफ्तार कार आई।
समझाइश दी तो भड़क गए बदमाश
कार सवार सड़क पर तेज गति से वाहन चलाते हुए हुड़दंग कर रहे थे। भारत ने कार सवारों को वाहन धीरे चलाने की समझाइश दी तो भड़क वे उठे और विवाद करने लगे।
कुछ देर बाद कार रोककर चार युवक नीचे उतरे। उन्होंने भारत को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर भारत पर हमला कर दिया।
हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश है।
उनका कहना है कि शहर में तेज रफ्तार और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाने का दावा कर रही है, लेकिन सड़क पर खुलेआम इस तरह वाहन दौड़ाने और विरोध करने पर हमला करने वालों में पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा। हमला करने वाले बदमाश अज्ञात है। पुलिस अब पहचान करने में लगी है।
चाकूबाजी के बाद भी सुबह तक केस दर्ज नहीं
घटना को लेकर परदेशीपुरा पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजन के मुताबिक, घटना रात में होने के बावजूद सुबह करीब 10 बजे तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था।
आरोप है कि घटना की जांच के लिए पुलिसकर्मी मौके पर भी नहीं पहुंचे थे। मंत्री के घर से महज आधा किलोमीटर दूर हुई चाकूबाजी के बाद भी पुलिस की कार्रवाई में सुस्ती ने कई सवाल खड़े कर दिए। पुलिस अब आरोपियों की पहचान और घटना के कारणों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!