निगम की लापरवाही से नसिया रोड पर व्यापार ठप: 3 महीने में बने सिर्फ 4 चैंबर
KHULASA FIRST
संवाददाता

गुजराती कॉलेज के सामने खुदी सड़क और कीचड़-फिसलन से हादसे, शिकायतों के बाद भी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम का तंत्र आम जनता की समस्याओं को लेकर किस कदर लापरवाह हो चुका है, इसकी बानगी शहर के बेहद व्यस्त नसिया रोड पर साफ़ देखी जा सकती है। नसिया रोड स्थित गुजराती कॉलेज के बाहर लंबे समय से ड्रेनेज पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है।
कार्य की गति इतनी धीमी है कि ठेकेदार का काम कछुआ चाल को भी मात दे रहा है। व्यापारी अनिल जैन ने बताया कि बीते 3 महीने से यह काम जारी है, लेकिन इतने लंबे समय में ठेकेदार द्वारा मात्र तीन चैंबर ही बनाए जा सके। स्थिति यह है कि चौथा चैंबर हाल ही में किसी तरह तैयार किया गया है।
निगम के कुप्रबंधन और ठेकेदार की इस कछुआ चाल का खामियाजा क्षेत्र के व्यवसायियों और राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। लगातार खुदाई और निर्माण कार्य में देरी से पूरी सड़क पर कीचड़, गिट्टी और चूरी फैल चुकी है। बारिश में यह मार्ग दलदल में तब्दील हो जाता है, जिससे व्यापारियों का कारोबार ठप हो गया है। ग्राहकों की आवाजाही बंद होने से दुकानों का संचालन प्रभावित हो रहा है।
निगम की इस अनदेखी और ठेकेदार की लापरवाही को व्यापारियों ने संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को भी बताई थी। व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने व्यापार में हो रहे नुकसान की जानकारी दी, लेकिन असर दिखाई नहीं दिया। जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत के बावजूद काम की रफ्तार नहीं बढ़ सकी और न ही राहगीरों के लिए अस्थायी व्यवस्था की गई।
गुजराती कॉलेज के बाहर करीब डेढ़ माह से सड़क पूरी तरह खुदी पड़ी थी। रविवार को ठेकेदार ने सड़क के एक और हिस्से की खुदाई कर दी, जिससे मार्ग से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। यह मार्ग शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक है। यहां स्कूल, कॉलेज और विभिन्न व्यावसायिक संस्थान होने से रोजाना हजारों विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों की आवाजाही बनी रहती है।
बारिश के कारण खुदी हुई सड़क पर मिट्टी, गिट्टी और चूरी का मलबा फैलने से दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने की घटनाएं रोज हो रही हैं। वाहन चालकों के लिए गाड़ी का संतुलन बनाए रखना बेहद मुश्किल हो रहा है।
फिसलन के कारण रोजाना लोग गिरकर गंभीर घायल हो रहे हैं। कई राहगीरों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, वहीं कई के हाथ-पैर टूटने की नौबत तक आ चुकी है। इसके बाद भी नगर निगम प्रशासन ने सड़क की सुध नहीं ली है।
सड़क का एक बड़ा हिस्सा बाधित होने के कारण हर दिन शाम को नसिया रोड पर ट्रैफिक जाम लग रहा है। वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और विद्यार्थियों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
जनहित के इस गंभीर मुद्दे पर नगर निगम का रवैया असंवेदनशील बना हुआ है। ठेकेदार की धीमी कार्यप्रणाली और प्रशासनिक ढिलाई के खिलाफ क्षेत्र के लोग लामबंद हैं और जल्द से जल्द काम पूरा कर सड़क दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!