खबर
Top News

इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी: इतने यात्री घायल; ड्राइवर पर लापरवाही और मोबाइल पर बात करने के आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 जून 2026, 12:37 pm
शेयर करें:
इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन। 
इंदौर-उज्जैन मार्ग पर शनिवार और रविवार की दरमियानी रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के तपोभूमि के पास सपना ट्रैवल्स की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पलट गई। हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां छह यात्रियों को गंभीर चोटों के कारण चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेज बारिश के बीच हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच हुआ। बस इंदौर बस स्टैंड से उज्जैन के नानाखेड़ा बस स्टैंड की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

छह गंभीर घायल, सभी खतरे से बाहर
हादसे में घायल यात्रियों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें छह यात्रियों को गंभीर चोटें आने के कारण चरक भवन में भर्ती किया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, भर्ती सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

ड्राइवर पर लगे गंभीर आरोप
घायल यात्रियों ने बस चालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दुर्घटना के समय चालक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था, जिससे उसका ध्यान सड़क से हट गया। कुछ यात्रियों ने यह भी आरोप लगाया कि चालक ने शराब का सेवन कर रखा था। हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने कहा है कि चालक के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है और मेडिकल सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

स्थानीय लोगों ने बचाई यात्रियों की जान
बस पलटने के बाद कई यात्री सीटों के नीचे फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

शादी समारोह से लौट रहे थे यात्री
घायलों में गोविंद अग्रवाल (54) और उनके पुत्र सुधीर अग्रवाल (25) निवासी ग्वालियर, खुशी तिवारी (15) निवासी विजयनगर इंदौर, वंश खत्री (10) और उनकी मां वंदना खत्री (32) निवासी साईं धाम कॉलोनी उज्जैन तथा हरदीप पिता अर्जुन निवासी जीवनखेड़ी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से कई यात्री इंदौर में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

बस जब्त, जांच शुरू
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। साथ ही बस में क्षमता से अधिक यात्रियों के सवार होने और मौसम की स्थिति को भी जांच के दायरे में रखा गया है। पुलिस तकनीकी परीक्षण, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 6 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 6 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 7 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 7 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 7 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 7 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 7 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 7 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 8 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 8 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 8 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 8 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 8 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 8 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 8 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 8 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 8 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 8 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 8 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!