पांच साल में एक करोड़ रुपए हार चुका सटोरिया: मनीष पमनानी सहित अन्य का बैंक और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में सनसनीखेज खुलासा
आज निलेश, पिंकेश और निखिल को रिमांड पर लेगी पुलिस
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भले ही पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी पर केस दर्ज नहीं किया हो, लेकिन लगातार पूछताछ करने के साथ उसकी टोली के साथियों पर शिकंजा जरूर कसा जा रहा है। परसों देर रात पकड़े गए निखिल चौहान, पिंकेश माहेश्वरी और निलेश बागड़ी को पुलिस कल कोर्ट में पेश नहीं कर पाई थी, इसलिए उन्हें आज पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं, खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में पता चला है कि केटरिंग व्यवसायी और रईसजादों के लिए मुजरा पार्टियां आयोजित करने वाला निखिल चौहान पांच सालों में ही एक करोड़ रुपए क्रिकेट की ऑनलाइन सट्टेबाजी में हार चुका है।
उल्लेखनीय है कि क्रिकेट की ऑनलाइन सट्टेबाजी में राजेंद्र नगर पुलिस अब तक अमित कौशल, संजय उर्फ रॉनी कौशल, प्रीतेश त्रिपाठी, दिनेश उर्फ यशवर्धन उर्फ लल्ला चौहान, मानव गंगवानी, मनीष पमनानी, निखिल चौहान, पिंकेश माहेश्वरी और निलेश बागड़ी को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस को मनीष उर्फ मन्नी, योगेश राठी, सोनू प्रीत शिंदे, बंटी असरानी, धर्मेंद्र खिंची उर्फ धम्मू भाट की तलाश है।
मनीष पमनानी पांच दिनों के रिमांड पर... डीएसपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार सट्टेबाजी में पूछताछ के लिए मनीष पमनानी पांच दिनों के रिमांड पर है। वहीं, परसों देर रात गिरफ्तार किए गए निखिल चौहान, पिंकेश और निलेश को पुलिस आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। हालांकि खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि निखिल चौहान छोटा-मोटा नहीं बल्कि क्रिकेट की बैटिंग का बड़ा खिलाड़ी है।
केटरिंग के काम की आड़ में रईसजादों की मुजरा पार्टियां (रिंगा पार्टी) आयोजित करने वाला निखिल चौहान पांच सालों में करीब एक करोड़ रुपए क्रिकेट की बैटिंग में हार चुका है। ये रुपए उसने किसी और के पास नहीं हारे, बल्कि सट्टेबाजी के सरगना मनीष पमनानी, धर्मेंद्र खिंची उर्फ धम्मू भाट और संजय उर्फ रॉनी कौशल के पास हारे हैं।
डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार निखिल चौहान इन तीनों से ही सट्टेबाजी के लिए आईडी लेता था यानी ये तीनों बुकी हैं और निखिल इनका ग्राहक। आरोपी निखिल से मुजरा पार्टियों के संबंध में भी पूछताछ की जाएगी।
बैंक ट्रांजेक्शन और डिजिटल रिकॉर्ड से मिलेंगे और भी सबूत
]नाना पटवारी और संजय उर्फ रॉनी के मोबाइल से सट्टेबाजी के नेटवर्क की अहम कड़ियां मिली थीं। पुलिस ने मोबाइल और डिजिटल डेटा को सबसे अहम कड़ी मानते हुए जांच शुरू की थी। कॉल डिटेल से व्हाट्स एप चैट से जांच आगे बढ़ी थी। कई सट्टेबाजों के नाम सामने आते गए और वे आरोपी बनते गए। आधा दर्जन आरोपी अभी भी गिरफ्त से दूर हैं।
अब पुलिस की जांच यूपीआई ट्रांजेक्शन और बैंक खातों पर टिकी है। ऑनलाइन सट्टे से जुड़े संभावित रिकॉर्ड की जांच से यह पता चल सकता है कि कथित नेटवर्क कितना बड़ा है। ये भी पता लगाया जा रहा है कि धर्मेंद्र, मनीष पमनानी और संजय उर्फ रॉनी कौशल में से कौन मुख्य बुकी है, साथ ही सट्टेबाजी में किसकी कितनी हिस्सेदारी थी। नाना की भूमिका बुकी के रूप में थी या फिर वह भी निखिल की तरह सट्टा खेलता था।
संबंधित समाचार

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!