बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक को फिर मिली धमकी: इतने करोड़ की रंगदारी मांगी; ऑडियो क्लिप की जांच में जुटी मुंबई क्राइम ब्रांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार एक कथित ऑडियो क्लिप के जरिए उनसे 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच अलर्ट हो गई है तथा मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह रोहित शेट्टी के स्टाफ को करीब 90 सेकंड का एक ऑडियो क्लिप मिला। क्लिप में चेतावनी दी गई कि यदि 20 करोड़ रुपये की मांग पूरी नहीं की गई तो अगला निशाना सीधे रोहित शेट्टी होंगे। स्टाफ ने तुरंत यह ऑडियो पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद जुहू पुलिस ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी।
पहले हुई फायरिंग का भी किया जिक्र
कथित ऑडियो क्लिप में दावा किया गया है कि रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर पहले हुई फायरिंग केवल एक "ट्रेलर" थी और इस बार पैसे नहीं मिलने पर सीधे उन पर हमला किया जाएगा। इस धमकी के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और पूरे मामले की जांच तेज कर दी है।
शुभम लोणकर की आवाज होने का संदेह
प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि ऑडियो में सुनाई देने वाली आवाज कथित तौर पर शुभम लोणकर से मिलती-जुलती है, जिसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी सहयोगी बताया जाता है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आवाज की वैज्ञानिक जांच के लिए ऑडियो क्लिप को फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया है।
पहले भी कई मामलों में सामने आ चुका है नाम
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुभम लोणकर का नाम पहले भी कई हाई-प्रोफाइल मामलों में सामने आ चुका है। वह वर्ष 2024 में हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या तथा इसी वर्ष रोहित शेट्टी के घर पर हुई कथित फायरिंग के मामले में भी वांछित बताया जाता है।
तकनीकी जांच जारी
मुंबई क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया है। ऑडियो क्लिप के स्रोत, इस्तेमाल किए गए नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, एमडी ड्रग्स के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने निर्माणाधीन बिल्डिंग से पकड़ा; ग्राहक को डिलीवरी देने पहुंची थी, इतने लाख का मशरूका जब्त

जल मंदिर में भाजपा का दरबार:बाहर जनता प्याऊ; अंदर वातानुकूलित कमरों में भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ और अहिल्या चैंबर के कार्यालय हो रहे संचालित

वॉशिंग सेंटरों पर होगी सख्ती:बाइक-कार धोने में हजारों लीटर पानी बर्बाद; 3 बार नियम तोड़ा तो सेंटर होगा सील

मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला:सरकारी नौकरी में दो बच्चों वाला नियम खत्म; इनको मिलेगा लाभ

गांधी सागर में वंदे मातरम् के साथ शुरू हुई कैबिनेट बैठक:मुख्यमंत्री का पारंपरिक अंदाज में स्वागत

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों से घिरे आतंकी ने क्या कहा था:सरेंडर से किया था इनकार; बोला- मुझे अल्लाह से मुलाकात करना है

गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा:नहर किनारे खड़ी लावारिस स्कॉर्पियो में मिला लाखों का नशा; महिला गिरफ्तार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री बोले-बोले- शास्त्रों में चर्मण्वती नदी का उल्लेख, यही हमारी चंबल मैया:नर्मदा और चंबल नदी प्रदेश की गौरव-गरिमा; जल की एक-एक बूंद सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी

गांधीसागर में पर्यटन को मिलेगा बूस्टर:मुख्यमंत्री ने इतने करोड़ के 5 प्रोजेक्ट्स की रखी नींव; बनेगा प्रदेश का बड़ा इको-टूरिज्म हब

गांधीसागर में डेस्टिनेशन कैबिनेट से पहले दिखा खास अंदाज:मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री ने खिंचवाया समूह चित्र

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत:घर में मिले पति-पत्नी और बेटे का शव; इलाके में फैली सनसनी

मुख्यमंत्री ने किया 'उपज से उद्यम' प्रदर्शनी का शुभारंभ:किसानों के नवाचार और महिला समूहों के उत्पाद देखे; बोले- तीर्थस्थलों और पर्यटन केंद्रों पर भी मिलेगी बिक्री की जगह

देखिये वीडियो, होटल में ठहरे कपल को फंसाने की साजिश:पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल; टीआई निलंबित

वीडियो देखिये, गांधीसागर में इतने मेगावाट का पंप्ड हाइड्रो प्रोजेक्ट:मुख्यमंत्री बोले- पानी की एक बूंद भी बेकार नहीं जाएगी; इतने करोड़ होंगे खर्च, अतिरिक्त बिजली से होगा पानी का स्टोरेज

वीडियो देखिये, गांधीसागर में मां चंबल की आरती कर मुख्यमंत्री ने मांगी प्रदेश की खुशहाली:मंत्रोच्चार के बीच किया पूजन; बोले- राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े

देर रात अचानक भीषण आग से सनसनी:देखते ही देखते बसें हुईं खाक; आग की लपटें और धुएं का गुबार से हड़कंप

CRPF जवानों पर फायरिंग करने वाला लश्कर कमांडर मारा गया:सरेंडर करने से किया था इनकार; बोला- अल्लाह से मुलाकात करनी है

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!