खबर
Top News

पांगुबाई ने खोली जुबान तो भाजपा नेता को जेल: जांच में हुआ खुलासा; ड्रग्स बेचने वालों से वसूलता था लाखों रुपए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जून 2026, 2:02 pm
शेयर करें:
पांगुबाई ने खोली जुबान तो भाजपा नेता को जेल

हफ्ताखोरी के आरोप में भाजपा नेता गोपाल सिंगार गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले दिनों ब्राउन शुगर के साथ पकड़ी गई 27 अपराधों से लदी कुख्यात ड्रग्स तस्कर सरिता उर्फ पांगुबाई के जुबान खोलते ही वार्ड 54 की राजनीति में भूचाल आ गया। उसके इकबालिया बयान ने आजाद नगर क्षेत्र के ड्रग्स के काले साम्राज्य की ऐसी परतें खोली कि भाजपा नेता गोपाल सिंगार की कड़वी सच्चाई सामने आ गई।

गोपाल सिंगार पांगुबाई सहित कई ड्रग्स तस्करों का पनाहगार और वसूलीबाज निकला। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।

आपराधिक गलियारों में हलचल
उल्लेखनीय है कि 15 जून को आजाद नगर पुलिस ने 27 अपराधों से लदी सरिता उर्फ पांगुबाई को 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान ऐसा नाम सामने आया, जिसने राजनीतिक और आपराधिक गलियारों में हलचल मचा दी।

मंडल उपाध्यक्ष है सिंगार
मामले में खुलासा हुआ कि आजाद नगर क्षेत्र में बड़े पैमाने लेकिन चोरी छिपे ड्रग्स का कारोबार चल रहा है। खास बात यह कि इस पूरे कारोबार को भाजपा शिवाजी मंडल का उपाध्यक्ष गोपाल सिंगार का संरक्षण है। इसके बदले वह हफ्ता वसूली करता था।

पांगुबाई से पहले गिरफ्तार सरदार सिंह सहित कुछ अन्य तस्करों ने भी गोपाल सिंगार का नाम लिया था। गोपाल सिंगार जहां पांगुबाई से एक लाख रुपए महीना लेता था तो अन्य तस्करों से 25-25 हजार रुपए लेता था।

इतना पता चलते ही टीआई लोकेश सिंह भदौरिया सकते में आ गए। उन्होंने तुरंत पूरा मामला डीसीपी जोन-1 नरेंद्र रावत के संज्ञान में लाया।

भाजपा पार्षद छुड़ाने पहुंचे थाने
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने जब गोपाल सिंगार को हिरासत में लिया तो उसके पकड़े जाने की खबर लगते ही। क्षेत्रीय भाजपा पार्षद महेश बसवाल आजाद नगर थाने जा पहुंचे। हालांकि, टीआई लोकेश सिंह भदौरिया के सामने उनकी एक नहीं चली।

इसके चलते वे पुलिस कमिश्नर कार्यालय भी गए, लेकिन बात नहीं बनी। भील कॉलोनी के ही एक सुधी पाठक ने खुलासा फर्स्ट को बताया कि पार्षद महेश बसवाल को गोपाल के पूरे कामों की जानकारी थी। बावजूद इसके उन्होंने इसे नजर अंदाज किया।

डीसीपी के आदेश पर कार्रवाई
आखिरकार कल डीसीपी रावत की ओर से हरी झंडी मिलते ही टीआई लोकेश सिंह भदौरिया ने नशा कारोबारियों को संरक्षण देने और बदले में पैसे लेने वाले भाजपा के शिवाजी मंडल उपाध्यक्ष गोपाल सिंगार को एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत मामला दर्ज कर सहआरोपी के रूप में गिरफ्तार कर लिया।

उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सेंट्रल जेल भेज दिया गया। पुलिस का दावा है कि गोपाल सिंगार केवल एक आरोपी नहीं, बल्कि नशे के कारोबार को संरक्षण देने वाली कथित कड़ी के रूप में सामने आया है।

अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है तथा संरक्षण और वसूली की रकम किन-किन लोगों तक पहुंचती थी। पुलिस उसकी संपत्ति की जानकारी भी जुटा रही है।

ऐसे रचता था दबाव-प्रभाव और वसूली का खेल
सूत्रों के मुताबिक गोपाल सिंगार की पूरी भील कॉलोनी (मूसाखेड़ी) में अच्छी पकड़ है। वह भाजपा के क्षेत्रीय पार्षद (वार्ड 54) महेश बसवाल का प्रतिनिधि है। उसे क्षेत्र में ड्रग्स बेचने वालों की पूरी जानकारी रहती थी। उसकी बीट के पुलिसकर्मियों से भी सांठगांठ हैं।

यदि कोई ड्रग्स तस्कर उसे पैसे नहीं देता तो वह पुलिसकर्मियों को सूचना देकर तस्कर के घर भिजवाकर तलाशी कराता। इसके बाद तस्कर से संपर्क कर उसे संरक्षण देने का वादा करता और उनसे मोटी रकम वसूलने लगता। इसका हिस्सा पुलिसकर्मियों तक भी जाता था।

संबंधित समाचार

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

15 minutes ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

18 minutes ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

21 minutes ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

26 minutes ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

30 minutes ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

37 minutes ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

39 minutes ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

44 minutes ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 1 hour ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 1 hour ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 1 hour ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 1 hour ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 1 hour ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 1 hour ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 2 hours ago
मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला
Top News

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

about 2 hours ago
खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां
Top News

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

about 2 hours ago
नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल
Top News

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

about 2 hours ago
होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
Top News

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!