आ रही है भाजपा की चतुरंगी सेना: अमित शाह के आवास पर नितिन नवीन ने गुजारे 3 घंटे; बड़े बदलाव का ‘फ्रेम वर्क’ तैयार
KHULASA FIRST
संवाददाता

अल्प अंतराल के बाद ‘मोटाभाई’ का ‘मूवमेंट’ पुनः शुरू, पार्टी अध्यक्ष के साथ मैराथन बैठक
‘टीम नवीन’ के गठन का खाका हुआ तैयार, बीएल संतोष के संग राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री का हुआ गहन मंथन
पार्टी व सरकार में बड़े बदलाव की तैयारियों के मिले संकेत, कुछ नेता सरकार से संगठन जा सकते हैं
पार्टी के केंद्रीय संगठन में युवा नेतृत्व को तरजीह, ‘अनुभव’ भी न होगा दरकिनार
भाजपा की नई सेंट्रल टीम का अब जल्द हो सकता है एेलान, भविष्य की बड़ी तैयारी में जुटी पार्टी
मोदी-3 में भी बदलाव पर बनी रणनीति, मंत्रिमंडल में फेरबदल तय, मानसून सत्र के पहले या बाद में होगा पुनर्गठन
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
‘ऑपरेशन पश्चिम बंगाल’ में क्लीन स्वीप जीत दर्ज करने, टीएमसी को तार-तार करने, ममता को जार-जार रुलाने के बाद एक बार फिर देश के गृहमंत्री व पार्टी के ‘चाणक्य’ अमित शाह का ‘मूवमेंट’ शुरू हुआ है। इस बार निशाने पर स्वयं का दल भाजपा है।
गृहमंत्री देश की सीमाओं व सीमावर्ती राज्यों के लंबे दौरे के बाद लौटे। आते ही पार्टी की सुध ली। उन सब मामलों पर चिंतन-मंथन हुआ, जो भाजपा के मुंह बाए खड़े हैं। इसमें पार्टी के नूतन अध्यक्ष की टीम के गठन के साथ-साथ मोदी-3 सरकार के मंत्रिमंडल के पुनर्गठन का मसला अहम था।
पार्टी की नई सेंट्रल टीम के साथ-साथ दल के क्षत्रप नेताओं की नई भूमिका पर भी रणनीति को अंजाम दिया गया। ‘मोटाभाई’ के इस मूवमेंट में पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन व राष्ट्रीय संगठन प्रमुख बीएल संतोष भी शामिल हुए। स्वयं के आवास पर ही शाह ने ये रणनीतिक बैठक आहूत की थी।
राजधानी में ये मैराथन बैठक 3 घंटे चली, जिसने भाजपाई हलकों, मोदी सरकार व देश में कई कयासों को जन्म दे दिया। कारण भी स्पष्ट है- भाजपा में व मोदी सरकार में वो ही होता और घटता है, जो शाह तय करते हैं। वो नहीं, जो सरकार व संगठन तय करते हैं।
मानसून सत्र के बाद या पहले मोदी सरकार में फेरबदल..!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट में जल्द फेरबदल की संभावना प्रतीत हो रही है। सत्तारूढ़ दल के शीर्ष स्तर से मिल रहे संकेतों के अनुसार यह फेरबदल अब कभी भी हो सकता है। ये संभवतः संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले भी किया जा सकता है या फिर सत्रावसान के बाद में।
इस संबंध में सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में नई टीम की घोषणा के साथ किया जाएगा। शीर्ष नेतृत्व पदाधिकारियों की लिस्ट को अंतिम रूप दे चुका है और ‘नितिन नवीन की टीम’ का ऐलान जल्द होने की संभावना है। हालांकि अनुभवी नेताओं को भी जगह दी जाएगी। बैठक में तय हुआ कि अनुभव को सिरे से नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के बीच कल (गुरुवार) नई दिल्ली में उनके आवास पर एक मैराथन बैठक हुई। लगभग 3 घंटे चली इस उच्च स्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य भाजपा की नई केंद्रीय टीम के गठन और उसमें संभावित फेरबदल पर गहन मंथन करना था।
बैठक में पार्टी की केंद्रीय टीम में वरिष्ठ अनुभवी और युवा नेताओं को शामिल करने पर चर्चा हुई। नेताओं की भूमिका पर भी विस्तार से बात हुई। सूत्रों के अनुसार पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कुछ ऐसे नेताओं को भी अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं, जो फिलहाल सरकार में पद संभाल रहे हैं।
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष भी मौजूद रहे। इसके अलावा गृहमंत्री ने इस बैठक के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन समल को भी चर्चा के लिए दिल्ली तलब किया था।
अमित शाह संग नितिन नवीन की इस मैराथन बैठक में भाजपा की सेंट्रल टीम में नई नियुक्तियों का ऐलान जल्द होने की उम्मीद है। केंद्रीय टीम में फेरबदल की चर्चाओं के बीच गुरुवार को अध्यक्ष नितिन नवीन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई, लेकिन माना जा रहा है कि मीटिंग में कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम भी शामिल है। सूत्रों ने बताया जनवरी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नवीन के नेतृत्व वाली नई केंद्रीय टीम में अनुभवी और युवा नेताओं को शामिल किए जाने की उम्मीद है।
बैठक में यह भी सुझाव दिया कि सरकार में पदों पर बैठे कुछ नेताओं को भी पार्टी में अहम जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। सूत्रों ने बताया नई सेंट्रल टीम में शामिल होने वालों के नाम जल्द ही अनाउंस किए जाएंगे।
पार्टी यूपी सहित कई राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले पूरी तरह से तैयारियों में जुट गई है। यूपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की टीम का गठन हो गया है और वह अपनी ब्रिगेड के साथ सियासी ताना-बाना बुनने में जुट गए तो सीएम योगी अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर सियासी माहौल बनाने में जुटे हैं।
इस बीच मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाएं भी तेज हैं। केंद्र सरकार के तीसरे कार्यकाल में संगठनात्मक बदलावों और आगामी संसद के मानसून सत्र से पहले मंत्रियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल, नए चेहरों की एंट्री या कुछ मंत्रियों को संगठन में वापस भेजे जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
कई मंत्रियों को संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। कुछ राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए जातिगत समीकरणों, युवाओं और महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने के लिए यह कदम उठाया जा सकता है।
केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन के इस्तीफे और कुछ अन्य घटनाक्रमों के बाद नए मंत्रियों को शामिल करने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय या भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
संबंधित समाचार

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ:इन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम

बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई:एआई के वीडियो से प्रचार; हकीकत देख भड़के लोग

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग

पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या:क्रिकेट बैट से सिर पर किया हमला; पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल:भोपाल प्रवास से शाह का बड़ा राजनीतिक संदेश 'मुख्यमंत्री को कमजोर नहीं, मजबूत करो'

महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा, एक्टिवा जब्त

ड्रग्स का द एंड:ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय

भीषण सड़क हादसा:पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर; दोनों की मौत

हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान:विदेशी महिला एजेंट को संवेदनशील रक्षा जानकारी देने का आरोप; गिरफ्तार

गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ:तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में: पिस्टल, बुलेट, थार व एक्टिवा जब्त

मास्टर प्लान की कार्रवाई में छात्र बेघर:30 से अधिक विद्यार्थियों का सामान नष्ट; छावनी चौराहे पर मथुरावाला होटल की इमारत ढहाने से बिगड़े हालात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!