MP में आज खुले रहेंगे बैंक: कल से इतने दिन की हड़ताल; देशभर के बैंककर्मी कर रहे ये मांग, 10 साल बाद रविवार को खुले बैंक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम पेंडिंग है तो उसे आज ही निपटा लेना बेहतर रहेगा। रविवार की छुट्टी होने के बावजूद मध्यप्रदेश में आज सरकारी बैंक खुले रहेंगे।
इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे, जिसके चलते प्रदेश में लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
5 डे वीक मांग रहे देशभर के बैंककर्मी
यह हड़ताल बैंक यूनियनों की 5 डे वीक यानी सोमवार से शुक्रवार तक बैंकिंग और शनिवार-रविवार साप्ताहिक अवकाश की मांग को लेकर है।
प्रदेश के करीब 40 हजार बैंककर्मियों के हड़ताल में शामिल होने की बात कही जा रही है।
MP में करीब 7 हजार बैंक शाखाएं
मध्यप्रदेश में करीब 7 हजार बैंक शाखाएं हैं। इनमें भोपाल की करीब 400, इंदौर की 800 और उज्जैन की करीब 300 शाखाएं शामिल हैं। अधिकांश शाखाओं में स्केल-3 तक के अधिकारी और कर्मचारी काम करते हैं।
स्केल-4 या उससे ऊपर के अधिकारी शाखाओं में मौजूद रह सकते हैं, लेकिन स्टाफ के अभाव में वे नियमित ग्राहक सेवाएं संचालित नहीं कर पाएंगे।
आज बैंक नहीं खुलते तो 5 दिन प्रभावित रहता काम
शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद तीन दिन की हड़ताल होने से बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिन प्रभावित हो सकती थीं। इसी वजह से रविवार को बैंक खोलने की व्यवस्था की गई है।
आज बैंक शाखाओं के साथ करेंसी चेस्ट भी खुले रहेंगे। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें।
नकद लेन-देन से चेक क्लियरिंग तक प्रभावित
हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं में कई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इनमें नकद जमा और निकासी, चेक क्लियरिंग, डिमांड ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट, शाखा से जुड़े अन्य बैंकिंग काम शामिल हैं।
वहीं इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और अन्य डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहने की उम्मीद है।
सितंबर में पहले भी प्रभावित हुई बैंकिंग सेवाएं
सितंबर में इससे पहले भी 11, 12 और 13 सितंबर को हड़ताल और अवकाश के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुई थीं। अब तीन दिन की प्रस्तावित हड़ताल से एक बार फिर बैंकिंग कामकाज पर असर पड़ सकता है।
जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश में एक दिन में करीब 5,500 करोड़ रुपए का बैंकिंग लेन-देन होता है।
बैंककर्मी कर रहे ये मांग
फिलहाल बैंकों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है। बैंक यूनियन लंबे समय से हर शनिवार और रविवार को साप्ताहिक छुट्टी यानी 5 डे बैंकिंग वीक लागू करने की मांग कर रही हैं।
यूनियनों का प्रस्ताव है कि बैंक सोमवार से शुक्रवार तक काम करें और शनिवार-रविवार को अवकाश रहे। इसके बदले रोजाना कामकाज के समय में करीब 40 मिनट की बढ़ोतरी करने की बात कही गई है।
यानी शनिवार के कार्यदिवस की भरपाई सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना अतिरिक्त 40 मिनट काम करके करने का प्रस्ताव है।
ये बैंक संगठन हड़ताल में शामिल
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के को-ऑर्डिनेटर वीके शर्मा के मुताबिक, हड़ताल में कई बैंक कर्मचारी और अधिकारी संगठन शामिल हैं। इनमें AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBOC और INBEF शामिल हैं।
बैंकों ने ग्राहकों को भेजे मैसेज
बैंकों ने हड़ताल की जानकारी ग्राहकों को पहले ही SMS के जरिए देना शुरू कर दिया था। ग्राहकों से कहा गया है कि वे हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग लेन-देन पूरा कर लें।
जरूरत पड़ने पर ATM/ADWM, ग्राहक सेवा केंद्र (CSP), इंटरनेट बैंकिंग, YONO, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
10 साल बाद रविवार को खुले बैंक
रविवार को बैंक खोलने की ऐसी व्यवस्था करीब 10 साल बाद देखने को मिल रही है। इससे पहले 2016 में नोटबंदी के दौरान 14 नवंबर को रविवार के दिन बैंक खोले गए थे।
उस समय पुराने 500 और 1000 रुपए के नोट बदलने, जमा करने और नकदी निकालने के लिए बैंकों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
ATM से कैश निकालने पर क्या चार्ज लगेगा?
हड़ताल के दौरान सरकारी बैंकों के ATM से कैश निकालने पर मौजूदा नियमों के अनुसार शुल्क लागू होगा। अपने बैंक के ATM से आम तौर पर हर महीने 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा है।
दूसरे बैंक के ATM पर मेट्रो शहरों में महीने में 3 और गैर-मेट्रो क्षेत्रों में 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा रहती है। निर्धारित सीमा से अधिक ATM ट्रांजैक्शन पर वर्तमान नियमों के अनुसार ₹23 + GST शुल्क लिया जाता है।
ATM नेटवर्क में बैंकों के बीच इंटरचेंज फीस भी लागू होती है, जिसमें नकद निकासी के लिए ₹19 और बैलेंस इन्क्वायरी के लिए ₹7 का शुल्क शामिल है। ये शुल्क बैंक-टू-बैंक सेटलमेंट से जुड़े होते हैं और ग्राहक से सीधे वसूला जाने वाला शुल्क नहीं हैं।
संबंधित समाचार

बीजेपी नेत्री और पति से सड़क पर मारपीट:पड़ोसियों से कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद; दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर

रेप के आरोप के बाद छात्रों का हंगामा:यूनिवर्सिटी में की तोड़फोड़ और आगजनी; हाईवे जाम, जांच के लिए SIT गठित

देखिए वीडियो:सफर में राहत सिर्फ 5 रुपए; बसों की खराब स्थिति से सेवा की गुणवत्ता को लेकर सवाल

अस्पतालों में BVG कर्मचारियों का प्रदर्शन:दो महीने से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट; कलेक्टर से की शिकायत

दवा गोदाम पर औषधि विभाग का छापा:40 लाख की गर्भपात किट जब्त; स्टॉक और दस्तावेजों की पड़ताल जारी

देखिए वीडियो:विकास के लिए मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने जहां बीता बचपन; उसी घर पर चलाई कुदाली

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:बस स्टैंड के आसपास के होटलों पर मारा छापा; कहीं मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं तो कहीं अखबार पर रखी मिली रोटी

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!