बैंककर्मी ने पत्नी और बहन को मारी गोली: फिर ली खुद की जान; व्हाट्सप्प स्टेटस में लिखी चौंकाने वाली बात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, लखनऊ।
राजधानी के गोमतीनगर इलाके में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई। जब एक SBI कर्मचारी ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की और इसके बाद घर पहुंचकर अपनी बहन को गोली मार दी।
आरोपी ने फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
बैंक के बाहर पत्नी को बुलाया
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मानस बाजपेई गुरुवार दोपहर कार से गोमतीनगर स्थित ICICI बैंक पहुंचा। उसने फोन कर अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा को बैंक के बाहर बुलाया। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई।
असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थी दिव्या
इसके बाद मानस ने दिव्या को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। दिव्या ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घर पहुंचकर बहन को भी गोली मारी
पत्नी की हत्या के बाद मानस करीब दो किलोमीटर दूर हुसड़िया चौराहे के पास स्थित अपने किराए के मकान पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह काफी पसीने में था। घर के अंदर जाने के बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया।
कुछ देर बाद अंदर से गोली चलने की आवाज आई। बताया जा रहा है कि मानस ने अपनी बहन सीबा को गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
आत्महत्या से पहले WhatsApp पर लगाया स्टेटस
पुलिस को आरोपी के WhatsApp स्टेटस से भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले मानस ने स्टेटस में पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया और पत्नी की हत्या करने की बात लिखी।
उसने अपनी बहन प्रज्ञा और उनके पति भरत यादव के बारे में भी लिखा कि उन्हें पूरे मामले की जानकारी है। पुलिस इस स्टेटस की भी जांच कर रही है।
एक साल पहले तलाक के लिए दी थी अर्जी
जानकारी के मुताबिक दिव्या और मानस की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। दोनों के कोई बच्चे नहीं थे। करीब एक साल पहले दिव्या ने मानस से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। इसके बाद से दिव्या आलमबाग में रह रही थीं।
वहीं मानस अपनी बहन सीबा के साथ हुसड़िया चौराहे के पास किराए के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि मानस SBI में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था।
पड़ोसी ने बताया- पसीने से भीगा था मानस
फास्ट फूड दुकान संचालक लवकुश के मुताबिक, करीब 12:30 बजे मानस अचानक घर पहुंचा था। वह पसीने से पूरी तरह भीगा हुआ था। घर में जाने के बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद अंदर से आवाजें सुनाई दीं।
इसके बाद जब घटना का पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर को सुरक्षित कर जांच शुरू की।
हत्या की वजह की जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने दोनों स्थानों को जांच के दायरे में लिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस दिव्या और मानस के बीच चल रहे विवाद, तलाक की कार्यवाही, मोबाइल फोन, WhatsApp स्टेटस और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।
फिलहाल हत्या और आत्महत्या के पीछे की पूरी वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

नाबालिग छात्र को अर्धनग्न कर बेल्ट से पीटा:स्कूटी से पैर बांधे; बर्बरता को लेकर उठ रहे सवाल

खूब करी गडकरी जी:करोड़ों की जमीन कौड़ियों के दाम छीन रहे अफसर

इस स्कीम की 13 सोसायटियों की जांच शुरू:सहकारिता अधिकारियों को नोटिस; हजारों प्लॉटधारक करोड़ों रुपए जमा करने के बाद भी परेशान

पीला मोजेक से फसल हुई खराब:किसान ने चलाया रोटावेटर; एसडीएम से सर्वे और मुआवजे की मांग

प्रदेश सरकार वापस ले बढ़ी बस किराया दर:अभा ग्राहक पंचायत ने आरटीओ को सौंपा ज्ञापन

हथियारबंद बदमाशों का धावा:परिवार को बंधक बनाकर लूटे जेवर और नकदी; विरोध करने पर युवक पर धारदार हथियार से हमला

15 करोड़ के बंगले में रहता है फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह:अकूत संपत्ति पर नहीं है आयकर विभाग की नजर; मरीजों को लूटकर भर लिया अपना घर

पति के अफेयर का ऑडियो मोहल्ले में बजाने का आरोप:बदनामी से आहत महिला ने दी जान; परिजन ने पड़ोसियों पर ब्लैकमेल और मानसिक प्रताड़ना के लगाए आरोप

विद्यार्थियों की कॉशन मनी खाकर प्रेस्टीज ग्रुप बना रहा यूनिवर्सिटी:अपने रुपए के लिए चक्कर काट रहे सैकड़ों छात्र

टोल प्लाजा की कुर्की का आदेश:इतने किसानों की करोड़ों की राशि अटकी; प्राधिकरण के जवाब का इंतजार

अब जर्मन युवती से गांधी हॉल में अश्लील हरकत:विदेशी मेहमानों पर गंदी नजर; इंदौर के मनचलों ने शहर को किया शर्मसार

पूर्व केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता वाली सूत मिल डिफॉल्टर:इतनी एकड़ जमीन की इस दिन होगी ई-नीलामी; करोड़ों की वसूली के लिए नोटिस जारी

राशन और बच्चों की फीस को लेकर होता था विवाद:हत्या के पहले दिनभर पीता रहा शराब

सिंहस्थ से पहले शहर को संवारने की तैयारियां हुई तेज:मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए ये निर्देश

अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की इस संगठन पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश:सरकार से संघ नेताओं को राजनयिक सम्मान न देने की अपील

बैंक महिला अधिकारी की दिनदहाड़े हत्या:पति ने चलाई 2 गोलियां; वारदात के बाद खुद भी किया सुसाइड

कांग्रेस के पूर्व सांसद का निधन:80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; तिहाड़ जेल में काट रहे थे उम्रकैद

महाकाल शयन आरती के बाद परचुरे भवन पर चला बुलडोजर

वंदे मातरम् पर सियासी घमासान:शाह बोले; कांग्रेस का सिर्फ दो अंतरे गाने का फैसला तुष्टीकरण, राष्ट्रविरोधी कदम

'जय श्री महाकाल' का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!