25 लाख दीपों से जगमगाएगी बाबा की नगरी: घाटों के साथ मंदिर क्षेत्र; बाजार, दुकानें भी होंगी रोशन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
महाकाल की नगरी उज्जैन एक बार फिर भव्य दीपोत्सव की तैयारी में है। 17 सितंबर 2026 को शहर में 25 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
रामघाट से लेकर महाकाल लोक तक दीपों की रोशनी से शहर जगमगाएगा। घाटों के साथ मंदिर क्षेत्र, बाजार, दुकानें और घर भी दीयों से सजाए जाएंगे।
यह आयोजन ‘सेवा से संकल्प’ अभियान के तहत किया जा रहा है। प्रशासन के साथ स्थानीय नागरिक, सामाजिक संस्थाएं और स्वयंसेवक आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। शाम को एक साथ लाखों दीप जलने के बाद उज्जैन का नजारा बेहद भव्य होने की उम्मीद है।
रामघाट पर बनेंगे 16×16 के ब्लॉक
रामघाट पर लाखों दीपों को व्यवस्थित तरीके से रखने के लिए विशेष ब्लॉक तैयार किए जा रहे हैं। घाट पर पत्थरों पर निशान लगाकर 16×16 के ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। इन्हीं निर्धारित स्थानों पर दीप रखे जाएंगे, ताकि तय समय पर बड़ी संख्या में दीप एक साथ प्रज्ज्वलित किए जा सकें।
आयोजन को देखते हुए घाटों की सफाई और अन्य तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अलग-अलग सेक्टर में स्वयंसेवकों की टीम तैनात रहेगी, जो दीप सजाने और उन्हें एक साथ जलाने में सहयोग करेगी।
बारिश के लिए भी बैकअप प्लान
सितंबर में बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने आयोजन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी तैयार की है। हवा और बारिश से दीपों को बचाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारी दी जाएगी।
महाकाल लोक में होगी खास सजावट
दीपोत्सव के लिए महाकाल लोक को भी विशेष रूप से सजाया जाएगा। यहां बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। महाकाल मंदिर क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को भी इस दौरान दीपों से सजे उज्जैन का अलग ही रूप देखने को मिलेगा।
सामाजिक संस्थाएं आयोजन के लिए दीये, तेल और बाती की व्यवस्था में सहयोग कर रही हैं। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की बैठकों में आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर रणनीति बनाई जा रही है।
25 लाख दीपों से टूटेगा पुराना रिकॉर्ड
उज्जैन में इससे पहले भी बड़े स्तर पर दीपोत्सव आयोजित हो चुका है। इस बार 25 लाख दीप जलाकर नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। आयोजन में शहर के नागरिकों से भी अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर दीप जलाकर शामिल होने की अपील की गई है।
घर-घर और दुकानों पर भी जलेंगे दीप
दीपोत्सव केवल रामघाट और महाकाल लोक तक सीमित नहीं रहेगा। शहरवासियों से घरों और व्यापारियों से दुकानों पर दीप जलाने की अपील की गई है। उद्देश्य पूरे उज्जैन को एक साथ दीपों से रोशन करना है।
17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा से संकल्प’ अभियान
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिवस भी है। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर मध्यप्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा से संकल्प’ अभियान चलाया जाएगा।
अभियान के तहत जनसेवा, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेशभर में इस अभियान के तहत कुल 58 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने की योजना है। उज्जैन में 25 लाख दीपों का आयोजन इसका प्रमुख आकर्षण रहेगा।
संबंधित समाचार

ऑरिका ग्रीन्स की बाउंड्रीवॉल और निर्माण रोकने की मांग:ग्राम कवटी के खसरा 111-112 को लेकर एसडीएम-तहसीलदार से शिकायत

यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित बनाने की कवायद:जागरूकता के साथ-साथ नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

डेली कॉलेज तक गाड़ियां प्रतिबंधित:पार्किंग के बाद कार्यक्रम स्थल तक पैदल जाना होगा

दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर:40 से ज्यादा लोगों की मौत; सैकड़ों घायल

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस:अरुण यादव बोले- प्रदेश को कलंकित कर रही भाजपा; बच्चियों के खिलाफ अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा हुआ गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच हुई तेज

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी:जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:नौ दुकानों से लिए 18 नमूने

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!