वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश: वॉट्सएप पर मांगी लाखों की रंगदारी; जांच में जुटी पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
ग्वालियर केंद्रीय जेल के अधीक्षक विदित सरवइया को जेल के कथित वीडियो क्लिप भेजकर ब्लैकमेल करने और मोटी रकम मांगने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए जेल अधीक्षक पर दबाव बनाने की कोशिश की। शिकायत के बाद बहोड़ापुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अज्ञात मोबाइल नंबर से भेजे संदेश
जेल अधीक्षक के अनुसार घटना 7 जून से 13 जून 2026 के बीच की है। इस दौरान एक अज्ञात मोबाइल नंबर से उन्हें कॉल और वॉट्सएप संदेश भेजे गए। आरोपी ने दावा किया कि उसके पास जेल के अंदर के कुछ संवेदनशील वीडियो हैं। इसके बाद उसने कुछ वीडियो क्लिप भी भेजीं और उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी दी।
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे पैसे
शिकायत के मुताबिक आरोपी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि उसके पास ऐसी कई वीडियो क्लिप मौजूद हैं। उसने चेतावनी दी कि यदि उसकी मांग पूरी नहीं की गई तो वह वीडियो उच्च अधिकारियों और अन्य लोगों तक पहुंचा देगा।
मिलने से किया इनकार
जब जेल अधीक्षक ने आरोपी को जेल परिसर में आकर बातचीत करने के लिए कहा तो उसने मिलने से इनकार कर दिया और गांधी रोड स्थित एक रेस्ट हाउस में बुलाया। बातचीत के दौरान आरोपी ने वॉट्सएप पर हाथ के पंजे का इमोजी भेजकर बड़ी रकम की मांग की। प्रारंभिक तौर पर इसे करीब पांच लाख रुपये की मांग माना जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो
जेल अधीक्षक द्वारा ब्लैकमेलर की मांग नहीं मानने पर कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए। वायरल वीडियो में कथित तौर पर जेल के भीतर बीड़ी, फल, सब्जियां और अन्य सामग्री निर्धारित कीमत से कई गुना अधिक दरों पर बेचे जाने के दृश्य दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि जांच एजेंसियां अभी यह सत्यापित कर रही हैं कि वीडियो वास्तव में ग्वालियर केंद्रीय जेल के हैं या किसी अन्य जेल के। वीडियो में समय और स्थान की स्पष्ट पुष्टि नहीं हो सकी है।
निलंबित प्रहरी और पूर्व बंदी पर संदेह
जेल अधीक्षक ने पुलिस को दिए आवेदन में आशंका जताई है कि यह मामला केवल साइबर ब्लैकमेलिंग का नहीं, बल्कि जेल से जुड़े कुछ लोगों की साजिश का हिस्सा हो सकता है।
शिकायत में केंद्रीय जेल के एक निलंबित प्रहरी पवन तथा जेल से रिहा हो चुके बंदी रिश्पाल सिंह की भूमिका पर संदेह व्यक्त किया गया है। पुलिस इन दोनों सहित अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच कर रही है।
पुलिस को सौंपे गए डिजिटल साक्ष्य
जेल अधीक्षक ने वॉट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्ड, वीडियो क्लिप और अन्य डिजिटल साक्ष्य पेन ड्राइव में सुरक्षित कर पुलिस को सौंप दिए हैं। पुलिस तकनीकी विश्लेषण के जरिए वीडियो की वास्तविकता, मोबाइल नंबर की लोकेशन और आरोपी की पहचान पता लगाने में जुटी है।
मोबाइल नंबर सर्विलांस पर
बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि केंद्रीय जेल अधीक्षक की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। ब्लैकमेलिंग में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लिया गया है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं जेल अधीक्षक विदित सरवइया ने कहा कि उन्हें ट्रांसफर सीजन का हवाला देकर धमकी दी गई थी और मुलाकात के बहाने रकम मांगने की कोशिश की गई। मामले की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को दे दी गई थी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!