विधायक पुत्र के साथ मारपीट: 4 युवकों को किया गिरफ्तार; दूसरे पक्ष ने भी लगाए गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के अरेरा हिल्स स्थित विधायक विश्राम गृह (एमएलए रेस्ट हाउस) के बाहर कार की मामूली टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। मामले में कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर की शिकायत पर पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
दोनों पक्षों के आरोपों की जांच जारी
वहीं दूसरे पक्ष ने विधायक पुत्र और उनके साथियों पर थाने के भीतर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है।
विधायक पुत्र की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
अरेरा हिल्स थाना पुलिस के अनुसार देवराज सिंह गुर्जर की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पांच अन्य युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
दूसरे पक्ष का आरोप- थाने में बेल्ट से पीटा
गिरफ्तार युवकों की मां उषा यादव ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उनके बेटों के साथ मारपीट की गई। उनका दावा है कि पुलिस सभी युवकों को थाने ले गई, जहां विधायक पुत्र देवराज सिंह गुर्जर और उनके साथियों ने उनके बेटों के साथ बेल्ट से मारपीट की।
उषा यादव के अनुसार इस घटना में उनके तीन बेटे घायल हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा घटनास्थल और थाने के सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है।
विधायक पुत्र का दावा- शराब के नशे में कर रहे थे हंगामा
देवराज सिंह गुर्जर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि घटना के समय वह अपने आवास की बालकनी में मौजूद थे। उसी दौरान कुछ युवक विधायक विश्राम गृह के बाहर कथित रूप से शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। उन्हें वहां से हटने के लिए कहने पर युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि युवकों ने छीना-झपटी की भी कोशिश की, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
कार टकराने के बाद बढ़ा विवाद
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यादवपुरा निवासी रोहन यादव अपने ममेरे भाई हनी के साथ कार से एमएलए रेस्ट हाउस पहुंचा था। इस दौरान उसकी कार वहां खड़ी दूसरी कार से हल्के रूप से टकरा गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!