मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
KHULASA FIRST
संवाददाता

केवई उद्वहन सिंचाई परियोजना से सिंचाई सुविधा को मजबूत किया जा रहा
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है प्रदेश को मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का बड़ा योगदान है। अनूपपुर जिला जल संपदा से संपन्न है। केवई उद्वहन सिंचाई परियोजना से सिंचाई सुविधा को मजबूत किया जा रहा है।
तकनीक और नवाचार से कृषि उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने के साथ ही 100 लाख हेक्टेयर तक सिंचाई क्षमता का विस्तार करना हमारा लक्ष्य है। प्रदेश में किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।
सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक साझा की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में ज्वार, बाजरा जैसे श्रीअन्न के साथ धान उपार्जन के लिए पंजीयन शुरू हो गया है।
किसान समय रहते पंजीयन कराएं। वे ‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ के अंतर्गत सोमवार को मुख्यमंत्री निवास से अनूपपुर के ‘बलराम कृषि महोत्सव’ को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा चौपालें लगाकर किसान हितैषी योजनाओं का प्रसार-प्रचार किया जाए। किसान चौपालों के माध्यम से किसानों की समस्याओं का भी समाधान किया जाए।
उन्होंने कहा कि अनूपपुर में धान, गेंहू, दलहन और तिलहन के उत्पादन के साथ हमारे किसान नई तकनीक और नई फसलों को अपना रहे हैं। किसानों द्वारा मशरूम और स्ट्रॉबेरी की खेती की जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को पशुपालन, दुग्ध उत्पादन जैसी गतिविधियां अपनाते हुए नई तकनीक और नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि का भविष्य उज्ज्वल है, किसान अपने बच्चों को कृषि उद्योगों से जोड़े। राज्य सरकार हर कदम पर किसानों के साथ है।
सुगम परिवहन और नि:शुल्क रजिस्ट्री के लाभ बताए
मुख्यमंत्री ने कहा मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना का लाभ दूरदराज के गांव वालों को मिलेगा। ग्रामीणों के लिए नि:शुल्क रजिस्ट्री की व्यवस्था भी राज्य सरकार द्वारा आरंभ की गई है। राज्य सरकार बच्चों की बेहतर पढ़ाई और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में हरसंभव प्रयास कर रही हैं।
संबंधित समाचार

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला:4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग; आरोपी को छुड़ाकर हुए फरार

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद

40 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में निर्दलीय सांसद प्रत्याशी हुआ गिरफ्तार:रजिस्ट्री के नाम पर रकम लेकर न मकान दिया, न रुपए लौटाए

सांसद के बयान पर विवाद:‘डेंगू से कोई नहीं मरता; अच्छा खाओ-पियो और आराम करो’

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 96 फरियादी:पारिवारिक विवाद से साइबर फ्रॉड तक की शिकायतें; कमिश्नर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

दो हादसों में 2 लोगों की मौत:निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिस्त्री को लगा करंट; दूसरी मंजिल से गिरा ठेकेदार

आवारा कुत्तों पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट:इतने महीने में इतने हजार की नसबंदी-टीकाकरण का दावा

नामांतरण के मांगे 2 लाख:20 हजार लेते ट्रेप हुआ पटवारी

कॉलेज में सात छात्रों के निलंबन पर करणी सेना का चक्काजाम:जवाब में छात्राओं ने खोला मोेर्चा

हिस्ट्रीशीटर को भाजपा नेता के करीबी और युवा मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा पेश कराने की चर्चा

इस राज्य के सीएम बोले:‘शिव गरीबों के, राम अमीरों के भगवान’; भाजपा ने राम को चुराया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!