तहसीलदार पर रिश्वत और दस्तावेज में हेराफेरी के आरोप: किसान ने लोकायुक्त में की शिकायत; इतने रुपए प्रति बीघा मांगने का दावा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
बड़नगर तहसीलदार रूपाली जैन के खिलाफ एक किसान ने लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने तहसीलदार पर बंटवारा प्रकरण में आदेश करने के एवज में रिश्वत मांगने और बाद में आदेश पत्रक में कथित हेराफेरी किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
शिवाजी पथ, बड़नगर निवासी किसान गजेन्द्र यादव का आरोप है कि कृषि भूमि के बंटवारा प्रकरण में आदेश करने के लिए उनसे 15 हजार रुपए प्रति बीघा के हिसाब से रकम मांगी गई थी।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, राशि देने में असमर्थता जताने के बाद उनका प्रकरण लंबित रखा गया और बाद में आवेदन निरस्त कर दिया गया।
9 दिसंबर 2025 को दिया था बंटवारे का आवेदन
शिकायत के अनुसार, गजेन्द्र यादव ने अपनी कृषि भूमि के बंटवारे के लिए 9 दिसंबर 2025 को तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया था। इस पर प्रकरण क्रमांक 0278/अ-27/2025-26 दर्ज किया गया।
किसान का आरोप है कि फर्द प्रस्तुत करने के बाद उनसे कथित तौर पर राशि की मांग की गई। रकम देने में असमर्थता जताने के बाद मामले में आदेश नहीं किया गया और प्रकरण लंबित रहा। इसके बाद 15 मई 2026 को उनका बंटवारा आवेदन निरस्त कर दिया गया।
आदेश पत्रक में हेराफेरी का भी आरोप
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उन्होंने तहसील कार्यालय से अपने प्रकरण के आदेश और आदेश पत्रक की प्रमाणित प्रतियां प्राप्त की थीं। इन दस्तावेजों में 26 मार्च, 10 अप्रैल, 24 अप्रैल और 15 मई 2026 के आदेश बिना हस्ताक्षर के दिखाई दिए।
इसके बाद किसान ने मामले में अपील दायर कर दी। शिकायत के मुताबिक, 30 जून को अपील न्यायालय में तहसील न्यायालय का मूल रिकॉर्ड देखने पर उन्हीं आदेशों पर तहसीलदार के हस्ताक्षर दिखाई दिए। किसान ने इसी अंतर को आधार बनाते हुए आदेश पत्रक में कथित हेराफेरी और रिकॉर्ड से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
लोकायुक्त से जांच और कार्रवाई की मांग
गजेन्द्र यादव ने लोकायुक्त को दी शिकायत में पूरे मामले की जांच कराने और तहसीलदार रूपाली जैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के साथ संबंधित प्रकरण के आदेश पत्रक की छायाप्रतियां और अन्य दस्तावेज भी संलग्न किए गए हैं।
शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि दस्तावेजों में दर्ज हस्ताक्षरों और रिकॉर्ड में अंतर की पुष्टि होती है, तो मामले की गंभीरता और बढ़ सकती है।
आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं
हालांकि, किसान द्वारा लगाए गए रिश्वत मांगने और आदेश पत्रक में हेराफेरी के आरोपों की फिलहाल स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। लोकायुक्त जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
वहीं तहसीलदार रूपाली जैन का पक्ष सामने आने के बाद मामले की तस्वीर और स्पष्ट होगी। अब निगाहें इस बात पर हैं कि लोकायुक्त शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और संबंधित राजस्व रिकॉर्ड की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।
संबंधित समाचार

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!