दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा: जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

निगम में अटका माप पुस्तिका का काम
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जनता के करोड़ों रुपए के टैक्स के पैसों से शहर में सड़कें और नालियां तो बन जाती हैं, लेकिन इनके बजट और खर्च का असली हिसाब-किताब रखने वाली माप पुस्तिका महीनों तक निगम की अलमारियों में धूल फांकती रहती हैं।
हाल ही में निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा अफसरों को जारी किया गया 10 दिन का अल्टीमेटम कोई प्रशासनिक उपलब्धि नहीं, बल्कि निगम के भीतर बरसों से हावी अफसरशाही और लचर व्यवस्था का खुलासा करता है।
सवाल सीधा है जब नियमों के मुताबिक निर्माण कार्य की नापजोख रोजाना दर्ज करना उपयंत्रियों सब-इंजीनियरों का बुनियादी काम है तो इस कर्तव्य की धज्जियां उड़ाने वाले अधिकारियों पर अब तक निलंबन और अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश क्यों नहीं दिए? केवल कागजी चेतावनियों का फरमान जारी कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश क्यों की जा रही है?
जनसुनवाई में खुला सच.. ठेकेदारों ने रोके काम, जनता परेशान... निगम के अलग-अलग वार्डों और विभागों में तैनात उपयंत्री अपने अंडर में होने वाले कामों की प्रविष्टियां दर्ज करने में लगातार लापरवाही बरत रहे हैं।
जनसुनवाई में जब शिकायतों का अंबार लगा और अटके बिलों से तंग आकर ठेकेदारों ने विकास कार्य रोक दिए, तब जाकर निगम प्रशासन की नींद टूटी। अक्सर उपयंत्रियों के ट्रांसफर, रिटायरमेंट या नौकरी से हटने के बाद एमबी की फाइलें लावारिस छोड़ दी जाती हैं।
ऐसे में नए अफसरों के पास बिल पास करने का कोई आधार ही नहीं बचता। बड़ा सवाल यह है कि जब इस ढिलाई से विकास काम ठप पड़े थे और जनता परेशान हो रही थी तब नगर निगम का निगरानी तंत्र, सहायक यंत्री और जोनल अफसर किस नींद में सो रहे थे?
क्या पुराने घपलों पर लीपापोती होगी?... निगम का नया फरमान कहता है कि पुराना अफसर न होने पर वर्तमान उपयंत्री और जोनल अधिकारी खुद मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन करेंगे और नाप दर्ज करेंगे, लेकिन यह आदेश पारदर्शिता पर सीधे सवाल खड़े करता है। जो निर्माण कार्य महीनों या सालों पहले किसी और अफसर की देखरेख में पूरा हुआ उसके वास्तविक माप और क्वालिटी की निष्पक्ष जांच नया अधिकारी कैसे करेगा? कहीं यह प्रक्रिया पुरानी ढिलाई और घटिया निर्माण पर पर्दा डालने का जरिया तो नहीं बन जाएगी?
खुलासा फर्स्ट के सीधे सवाल
सूची सार्वजनिक क्यों नहीं?
अगर प्रशासन गंभीर है तो उन सभी पेंडिंग एमबी, रुके कामों और जिम्मेदार अफसरों और इंजीनियरों के नाम का खुलासा क्यों नहीं किया जाता?
सख्त कार्रवाई से परहेज क्यों?
10 दिन की मियाद पूरी होने के बाद क्या दोषी अफसरों पर सीधा एक्शन होगा या सिर्फ एक और नोटिस देकर फाइल बंद कर दी जाएगी?
क्वालिटी की गारंटी कौन लेगा?
पुराने काम का नाप नया अफसर लेगा, तो क्या घटिया निर्माण की भरपाई ठेकेदार और पुराने इंजीनियर से कराई जाएगी?
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा

आयोजकों ने रातभर में फिर खड़ा किया रावण:लाइट टेस्टिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!