वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे: कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को महाराष्ट्र पुलिस मंगलवार को मुंबई ले गई। आरोपियों को राजस्थान के कोटा से दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेसवे के रास्ते मध्य प्रदेश से होते हुए मुंबई ले जाया गया। दोपहर करीब 2:20 बजे पुलिस की दो निजी इनोवा कारें रतलाम जिले की सीमा से गुजरीं। पुलिस ने रास्ते में कहीं भी गाड़ियां नहीं रोकीं।
तीनों आरोपियों को लेकर पुलिस का काफिला कोटा से रवाना हुआ था। रतलाम के बाद पुलिस टीम झाबुआ की ओर बढ़ी। एक्सप्रेसवे का यह मार्ग राजस्थान के कोटा से मध्य प्रदेश के मंदसौर, रतलाम और झाबुआ होते हुए गुजरात के दाहोद, वडोदरा और सूरत से मुंबई तक जाता है।
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पकड़े गए थे तीनों आरोपी
कोटा पुलिस ने सोमवार को रेलवे स्टेशन से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वे पुणे-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12939 के जनरल कोच में अलग-अलग जगह बैठे थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जयपुर पहुंचने के बाद बस से दिल्ली जाने और वहां से नेपाल भागने की फिराक में थे।
जांच के दौरान पुलिस को उनकी यात्रा से जुड़े सुराग मिले, जिसके बाद कोटा रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई कर उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए पुलिस हिरासत में रखा गया।
कोटा में रातभर लॉकअप में रहे आरोपी
तीनों आरोपियों को मुंबई ले जाने से पहले कोटा में रातभर लॉकअप में रखा गया था। उनकी सुरक्षा के लिए थाने में कमांडो और हथियारबंद जवान तैनात किए गए थे। निगरानी को मजबूत करने के लिए थाने के सभी सीसीटीवी कैमरों को कमांड सेंटर से जोड़ा गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को सुरक्षित तरीके से महाराष्ट्र ले जाने की व्यवस्था की गई।
राजस्थान सीमा तक कोटा पुलिस ने किया एस्कॉर्ट
मंगलवार सुबह महाराष्ट्र पुलिस आरोपियों को लेकर कोटा से रवाना हुई। कोटा पुलिस ने मंडाना-गोपालपुरा बॉर्डर तक सुरक्षा के बीच काफिले को एस्कॉर्ट किया। कोटा में महाराष्ट्र पुलिस के काफिले में हथियारबंद जवानों से भरी बस सहित करीब 5 से 7 गाड़ियां शामिल थीं। हालांकि, मध्य प्रदेश के रतलाम से गुजरते समय आरोपियों को दो निजी इनोवा कारों में ले जाया गया। दोनों गाड़ियां बिना रुके एक्सप्रेसवे से आगे बढ़ीं।
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में जांच जारी
यह पूरा घटनाक्रम अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले से जुड़ा है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र पुलिस उन्हें मुंबई ले गई है, जहां उनसे मामले में आगे पूछताछ की जाएगी।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा

आयोजकों ने रातभर में फिर खड़ा किया रावण:लाइट टेस्टिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!