दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत: 2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
मध्य प्रदेश के धार जिले में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नालछा थाना क्षेत्र के नागदा-गुजरी मार्ग पर सलकनपुर फाटे के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए धार जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
मानपुर जा रहे थे भगवान और ललित
जानकारी के अनुसार, धार के मगजपुरा निवासी भगवान लश्करी (45) और त्रिमूर्ति नगर निवासी ललित सेंडगे (48) बाइक से मानपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नागदा-गुजरी मार्ग पर सलकनपुर फाटे के पास उनकी बाइक की मांडव की ओर से धार आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई।
दूसरी बाइक पर बिलोदा निवासी प्रवीण (25) और रोहित (25) सवार थे। टक्कर के बाद चारों युवक हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में ललित सेंडगे और प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भगवान लश्करी और रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए।
दो परिवारों में पसरा मातम, घायलों का इलाज जारी
हादसे की सूचना मिलने के बाद घायलों को धार जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों का उपचार जारी है। वहीं, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखवाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे, जहां हादसे के बाद शोक का माहौल है।
जीजा के घर आ रहे थे प्रवीण और रोहित
प्रवीण के भाई धर्मराज के मुताबिक, प्रवीण और रोहित बिलोदा से धार में अपने जीजा के घर आने के लिए निकले थे। दूसरी ओर, भगवान लश्करी के परिजनों ने बताया कि वे धार से अपने ससुराल मानपुर जा रहे थे। इसी दौरान सलकनपुर फाटे के पास दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई।
नालछा पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के बाद नालछा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है। फिलहाल, दुर्घटना किस वजह से हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच और अन्य कानूनी प्रक्रिया के बाद हादसे से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा

आयोजकों ने रातभर में फिर खड़ा किया रावण:लाइट टेस्टिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवास पर किया कन्या पूजन:देवी स्वरूपा बेटियों को कराया भोजन

MP के लाल का एशियन पैरा गेम्स में कमाल:जीता कांस्य पदक; मां ने खेतों में मजदूरी कर बेटे को पाला

गार्ड ने हवाई फायर के बाद युवक को मारी गोली हुई मौत:गरबा पंडाल में मची भगदड़; सौभाग्य से गरबा खेल रही बालिकाएं बची पुलिसकर्मी के सामने पिस्टल तानकर दोस्त से बोला- तुझे भी मार दूंगा

वीडियो देखिये, धर्मनगरी से शुरू हुई दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा:महाकाल के दरबार में माथा टेककर लिया सत्य, धर्म और न्याय की रक्षा का संकल्प; मंदिरों के चढ़ावे में पारदर्शिता की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!