खबर
Top News

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा: खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 अक्टूबर 2026, 4:35 pm
शेयर करें:
फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा

स्पार्क वेव और श्याम इंफ्रा नाम की दो कंपनियों के नाम आए सामने

अब तक 64 करोड़ की 46 अचल संपत्तियों का चला पता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (पीटीसी) में पदस्थ पुलिस विभाग के भ्रष्ट हेड कांस्टेबल फिरोज खान को लेकर लोकायुक्त विभाग की जांच जारी है। अब तक की जांच में विभाग को उसकी 64 करोड़ बाजार मूल्य की 46 अचल संपत्तियां का पता चल चुका है।

खुलासा हुआ है कि ज्यादातर जमीनें स्पार्क वेव रियलिटी इंडिया प्रालि के नाम से खरीदी गई हैं, जो कि ग्राम रंगवासा, पटवारी हलका नंबर 32, तहसील देपालपुर (इंदौर) की और लसूडिय़ा मोरी की है।

उक्त फर्म फिरोज खान की पत्नी हिना खान और युवराज पंवार के नाम से रजिस्टर्ड हैं। ये तो बात हुई लोकायुक्त की जांच की लेकिन खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में एक अन्य फर्म श्याम इंफ्रा का खुलासा हुआ है।

कंपनी जिसका एड्रेस दिल्ली का है, जिसने रविकांत पंवार ओर फिरोज खान व युवराज पवार ने मिलकर एक वृद्धा की सांवेर रोड मगरखेड़ा की 150 करोड़ बाजार मूल्य की जमीन का बड़ा खेल कर दिया। इस सौदे में फिरोज खान और युवराज पंवार तो गवाह है, लेकिन विक्रेता कोई और नहीं युवराज के पिता रविकांत पंवार है जो हिना फिरोज खान का पार्टनर है।

सूत्र बताते हैं कि खेल का मास्टर माइंड रविकांत है। ऐसे में सवाल उठता है कि फिरोज खान करोड़ों की जमीनों के खेल में असल खिलाड़ी या मोहरा है? मामले में कई बड़ी हस्तियों का नाम आना अभी बाकी है।

14 अक्टूबर को लोकायुक्त ने हेड कांस्टेबल फिरोज खान के इंदौर और देवास के ठिकानों पर छापेमारी की थी। उसकी पुलिस की 24 साल की नौकरी में करीब 75 लाख रुपये कमाई सामने आई थी और कई गुना अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा हुआ था।

जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी संपत्तियों के ऐसे साम्राज्य का खुलासा हुआ कि उनका बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। ये संपत्तियां उसके स्वयं, परिवार, सहयोगियों और फर्मों के नाम पर हैं।

इनकी सरकारी गाइडलाइन कीमत 17.19 करोड़ रुपये बताई जा रही है। लोकायुक्त को जांच के दौरान पहले से ज्ञात संपत्तियों के अलावा कई नई जमीनों की जानकारी मिली है। इनमें इंदौर जिले की देपालपुर तहसील के ग्राम रंगवासा में अलग-अलग तारीखों पर खरीदी गई कृषि भूमि शामिल है।

रिकॉर्ड के मुताबिक, वर्ष 2023 और 2024 में यहां कई भूखंड खरीदे गए। इन जमीनों की गाइडलाइन कीमत लाखों रुपये में दर्ज है। इसके अलावा जुलाई 2024 में लसड़िया मोरी क्षेत्र में रेड कारपेट के पीछे स्थित 1.771 हेक्टेयर कृषि भूमि की जानकारी सामने आई है, जिसकी गाइडलाइन कीमत उस समय की 3.85 करोड़ रुपये बताई गई है जबकि अभी की गाइडलाइन मूल्य 17.50 करोड़ है।

जांच में सामने आया है कि ये जमीनें स्पार्क वेव रियलिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर खरीदी गईं। यह कंपनी फिरोज खान की पत्नी हिना खान और इंदौर निवासी युवराज पंवार के संयुक्त नाम से संचालित होना बताई गई है। लोकायुक्त अब कंपनी के गठन, उसके वित्तीय लेनदेन और जमीन खरीदने के लिए इस्तेमाल की गई रकम के स्रोत की पड़ताल कर रहा है।

लोकायुक्त की अब तक की जांच में आरोपी द्वारा स्वयं, सहयोगियों, फर्म और परिवार के नाम पर खरीदी गई चल-अचल संपत्तियों पर कुल 18,79,79,531 रुपये खचज़् किए जाने की जानकारी सामने आई है।

खरीदी गई अचल संपत्तियों की गाइडलाइन कीमत 17,19,46,323 आंकी गई है, जबकि उनकी वर्तमान बाजार कीमत 64,01,11,768 रुपये बताई गई है। लोकायुक्त की कार्रवाई अभी जांच के चरण में है।

नई संपत्तियों का सत्यापन, फर्म के वित्तीय रिकॉर्ड की पड़ताल और संपत्तियों के वास्तविक बाजार मूल्य का आकलन जांच में महत्वपूर्ण होगा। अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने और संबंधित तथ्यों की पुष्टि के बाद ही सामने आएंगे।

सौदे के बाद वृद्धा की मौत, उठे कई सवाल
सूत्रों के मुताबिक 27 अगस्त 2024 को जिस दिन मगरखेड़ा की जमीन का सौदा श्याम इंफ्रा से होना बताया गया और जमीन की रजिस्ट्री जारी हुई। उसी दिन कस्तुरीबाई को इंदौर के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान कस्तुरीबाई की 2 सितंबर 2024 की देर रात करीब 1.20 बजे मौत होना बताया गया है। इस दिन फिरोज खान, रविकांत पंवार अपने साथ बाउंसरों और एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों के साथ मेदांता अस्पताल में थे।

तहकीकात में खुलासा हुआ कि कस्तुरीबाई की तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है, इसकी भनक उनके पोते दीपक पिता कैलाश शर्मा को लग गई थी। हालांकि उन्हें किस अस्पताल में भर्ती कराया गया, ये दीपक को पता नहीं चल पाया था।

बाद में जब पता चला तो विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती थी। इसलिए रविकांत और फिरोज खान पुरी तैयारी से अस्पताल के बाहर खड़े थे। हालांकि हंगामे के बाद दीपक अपनी दादी का शव ले गया और दाह संस्कार किया। अब बताया जा रहा है कि मगरखेड़ा की जमीन का नामांतरण जो श्याम इंफ्रा के नाम से हुआ था वह खारिज हो गया है।

संबंधित समाचार

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा
Top News

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

18 minutes ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

33 minutes ago
विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन
Top News

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

35 minutes ago
सिर्फ पुतले का दहन क्यों
Top News

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार
Top News

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

about 1 hour ago
नवमी से शुरू हुआ था
Top News

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

about 1 hour ago
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत
Top News

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
Top News

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

about 2 hours ago
त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट
Top News

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

about 2 hours ago
दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी
Top News

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

about 2 hours ago
श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया
Top News

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा
Top News

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

about 2 hours ago
पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें
Top News

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

about 2 hours ago
चाकू मारकर नाबालिग की हत्या
Top News

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद
Top News

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा

about 3 hours ago
आयोजकों ने रातभर में फिर खड़ा किया रावण
Top News

आयोजकों ने रातभर में फिर खड़ा किया रावण:लाइट टेस्टिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवास पर किया कन्या पूजन
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवास पर किया कन्या पूजन:देवी स्वरूपा बेटियों को कराया भोजन

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!