दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी: धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
इंदौर-धार ट्रेन का वर्षों पुराना सपना हकीकत के करीब पहुंचता नजर आ रहा है। करीब 45 किमी ट्रैक तैयार होने के बाद रेलवे ने निरीक्षण और शेष निर्माण कार्यों को पूरा करने की कवायद तेज कर दी है।
अधिकारियों की टीम ने धार से सागौर तक ट्रॉली से ट्रैक का बारीकी से निरीक्षण किया। गुणवत्ता, पुल-पुलियों, इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल और निर्माण कार्यों से जुड़ी व्यवस्थाओं को परखा। जहां कमियां सामने आईं, सुधार के निर्देश दिए।
आज सागौर से पीथमपुर के बीच निरीक्षण हो। 28 और 29 अक्टूबर को सीआरएस निरीक्षण प्रस्तावित है। इसके बाद ट्रेन संचालन की दिशा में अगला कदम बढ़ेगा। शेष कार्य समय पर पूरे हुए और निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गईं, तो दीपावली बाद इंदौर-धार के बीच ट्रेन दौड़ने की उम्मीद है।
रेलवे के मुख्य अभियंता प्लानिंग विकास कुमार टीम के साथ पहुंचे। ट्रॉलियों में सवार होकर सागौर तक निरीक्षण किया। उटावद और गुणावद होते हुए स्थिति देखी।
धार स्टेशन पर काम बाकी... धार स्टेशन पर कई कार्य जारी हैं। अधिकारियों ने वेटिंग रूम, ऑनलाइन टिकट घर और कंट्रोल रूम में केबल व इंटरनेट कनेक्टिविटी से जुड़े कामों की जानकारी ली। अधूरे कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।
संबंधित ठेकेदारों और एजेंसियों को निर्माण की गुणवत्ता से समझौता नहीं करने और काम में तेजी लाने के लिए कहा गया। सीआरएस निरीक्षण से पहले स्टेशन सहित पूरे रेलखंड की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पर जोर दिया जा रहा है।
टीही टनल में पटरी बिछी, अब फिनिशिंग... इंदौर-दाहोद रेल परियोजना में टीही टनल सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव रही है। करीब 2957 मीटर लंबी सुरंग में पटरी बिछ चुकी है। कुछ हिस्सों में फाउंडेशन और लाइटिंग फिक्स्चर बाकी हैं। सिग्नलिंग से जुड़े उपकरण और कैमरे लग रहे हैं। लक्ष्य इन कामों को एक से डेढ़ सप्ताह में पूरा करने का है।
28-29 अक्टूबर को सीआरएस का दौरा... सूत्रों के मुताबिक, धार-पीथमपुर रेलखंड पर 28-29 अक्टूबर को सीआरएस का दौरा प्रस्तावित है। निरीक्षण में सुरक्षा और तकनीकी मानकों की जांच की जाएगी। रिपोर्ट पर आगे की प्रक्रिया पूरी होगी। नवंबर-दिसंबर में ट्रेन शुरू होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा

आयोजकों ने रातभर में फिर खड़ा किया रावण:लाइट टेस्टिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवास पर किया कन्या पूजन:देवी स्वरूपा बेटियों को कराया भोजन

MP के लाल का एशियन पैरा गेम्स में कमाल:जीता कांस्य पदक; मां ने खेतों में मजदूरी कर बेटे को पाला

गार्ड ने हवाई फायर के बाद युवक को मारी गोली हुई मौत:गरबा पंडाल में मची भगदड़; सौभाग्य से गरबा खेल रही बालिकाएं बची पुलिसकर्मी के सामने पिस्टल तानकर दोस्त से बोला- तुझे भी मार दूंगा

वीडियो देखिये, धर्मनगरी से शुरू हुई दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा:महाकाल के दरबार में माथा टेककर लिया सत्य, धर्म और न्याय की रक्षा का संकल्प; मंदिरों के चढ़ावे में पारदर्शिता की मांग

माता की आराधना में झूमे श्रद्धालु:मां जगदंबा की भक्ति में लीन रहा शहर; नम आंखों से दी विदाई

त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं:अवैध पटाखा गोदामों के लाइसेंस होंगे निरस्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!