श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया: सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
सलकनपुर धाम में माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन मंगलवार दोपहर भोपाल-इंदौर हाईवे पर हादसे का शिकार हो गया।
20 से ज्यादा श्रद्धालु घायल
नेवरी फाटा क्षेत्र में वाहन अचानक अनियंत्रित होकर एक के बाद एक दो पेड़ों से टकराया और सड़क किनारे गहराई में उतर गया।
हादसे में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में महिलाएं, बच्चे, किशोरियां और पुरुष शामिल हैं।
दो पेड़ों से टकराकर नीचे उतरा वाहन
जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु सोमवार शाम सलकनपुर धाम में माता के दर्शन के लिए निकले थे।
मंगलवार को लौटते समय नेवरी फाटा के पास उनका लोडिंग वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया।
वाहन पहले एक पेड़ से टकराया और फिर दूसरे पेड़ से भिड़ते हुए नीचे गहराई में उतर गया।
टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का पिछला हिस्सा उखड़कर अलग हो गया।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग घायलों की मदद के लिए दौड़े और उन्हें बाहर निकालने में जुट गए।
डायल 112 और निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाए घायल
हादसे के बाद घायलों को डायल 112 की एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
वहां प्राथमिक उपचार दिया गया। कुछ घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर किए जाने की जानकारी है।
घायलों में एक बालक के सिर में अंदरूनी गंभीर चोट बताई गई है।
उसकी हालत ऐसी थी कि वह बात करने की स्थिति में नहीं था। अन्य घायलों का भी उपचार किया जा रहा है।
शिप्रा और इंदौर क्षेत्र के रहने वाले हैं श्रद्धालु
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायल लोग देवास जिले के शिप्रा क्षेत्र, टिगरिया गोगा और इंदौर के रहने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि वे आपस में रिश्तेदार या परिचित हैं और सलकनपुर में माता के दर्शन के लिए एक साथ गए थे।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी
हादसे की सूचना मिलने के बाद सोनकच्छ एसडीओपी श्यामचंद शर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल और जिला अस्पताल पहुंचे।
उन्होंने घायलों के संबंध में जानकारी ली। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल वाहन अनियंत्रित होने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
संबंधित समाचार

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा

आयोजकों ने रातभर में फिर खड़ा किया रावण:लाइट टेस्टिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवास पर किया कन्या पूजन:देवी स्वरूपा बेटियों को कराया भोजन

MP के लाल का एशियन पैरा गेम्स में कमाल:जीता कांस्य पदक; मां ने खेतों में मजदूरी कर बेटे को पाला

गार्ड ने हवाई फायर के बाद युवक को मारी गोली हुई मौत:गरबा पंडाल में मची भगदड़; सौभाग्य से गरबा खेल रही बालिकाएं बची पुलिसकर्मी के सामने पिस्टल तानकर दोस्त से बोला- तुझे भी मार दूंगा

वीडियो देखिये, धर्मनगरी से शुरू हुई दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा:महाकाल के दरबार में माथा टेककर लिया सत्य, धर्म और न्याय की रक्षा का संकल्प; मंदिरों के चढ़ावे में पारदर्शिता की मांग

माता की आराधना में झूमे श्रद्धालु:मां जगदंबा की भक्ति में लीन रहा शहर; नम आंखों से दी विदाई

त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं:अवैध पटाखा गोदामों के लाइसेंस होंगे निरस्त

वीडियो देखिये, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद को मारी गोली:6 महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ की थी शादी; पीठ में लगी गोली, हालत गंभीर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!