खबर
Top News

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या: चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 अक्टूबर 2026, 3:24 pm
शेयर करें:
चाकू मारकर नाबालिग की हत्या

संक्रमण के चलते इलाज के दौरान घायल की हो गई मौत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चाकूबाजी में घायल राम नगर (बड़ी भमोरी) निवासी साढ़े सोलह वर्षीय प्रथमेश पिता सत्यम पवार की कल दोपहर मौत हो गई। हीरानगर पुलिस ने आरोपियों पर हत्या की धारा बढ़ा दी है। हत्या का मुख्य आरोपी कृष्णा ठाकुर अब तक फरार है।

उसका साथी अविरल बच्चा और अन्य नाबालिग गिरफ्तारी के बाद जेल में हैं। पुलिस कृष्णा ठाकुर की सरगर्मी से तलाश कर रही है। हत्याकांड में एक और आरोपी का नाम हर्ष के रूप में सामने आया है।

पुलिस के अनुसार घटना 12 अक्टूबर की रात करीब 11.30 बजे बजरंग नगर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर पर गरबा पंडाल के बाहर की है। घटना से दो-तीन दिन पहले प्रथमेश को उसके पिता ने कुछ सामान लेने बाजार भेजा था।

लौटते समय उसकी एक्टिवा की अविरल बच्चा की गाड़ी से कट लग गई थी। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद प्रथमेश घर आ गया था, लेकिन घटना दिनांक को जब वह गरबा देखने गया तो वहां अविरल बच्चा निवासी सेठी नगर और उसका दोस्त कृष्णा ठाकुर निवासी नंदा नगर मौजूद थे। दोनों प्रथमेश को घूर-घूरकर देखने लगे।

प्रथमेश को लगा कि अविरल बच्चा और कृष्णा अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर सकते हैं, तो उसने अपने मौसेरे भाई के बेटे राज निवासी राम नगर को फोन कर कहा कि वह उसे लेने आ जाए।

प्रथमेश को फोन पर बात करते हुए अविरल और कृष्णा ने देख लिया। उन्हें लगा कि प्रथमेश ने उन लोगों पर हमला करने के लिए किसी को फोन लगाकर बुलाया है। इससे उनका गुस्सा भड़क गया।

अविरल पंडाल में गया और प्रथमेश को बुलाकर बाहर लाया। उसके पंडाल के बाहर गेट से कुछ दूरी पर पहुंचते ही अविरल बच्चा और कृष्णा व उनके अन्य साथी गालियां देते हुए उससे मारपीट करने लगे।

इस बीच कृष्णा ने चाकू निकालकर प्रथमेश पर हमला कर दिया। चाकू से उसके अंडकोष, जांघ, पेट और सिर पर गंभीर चोट आई। वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। हमले के तुरंत बाद अविरल, कृष्णा और उनके अन्य साथी तुरंत मौके से भाग निकले।

इस बीच भतीजे राज को मौके पर पहुंचना हुआ। उसने हमलावरों को भागते हुए देखा और प्रथमेश को खून से लथपथ पड़ा देखा। राज ने तुरंत प्रथमेश को अपनी गाड़ी पर बैठाया और जैसे-तैसे घर ले गया। वहां से पिता सत्यम पवार पहले उसे भंडारी अस्पताल ले गए, जहां ड्रेसिंग के बाद बताया गया कि टांके लगाने वाले डॉक्टर नहीं आए हैं।

प्रथमेश को अरबिंदो अस्पताल रैफर किया जाने लगा, लेकिन पिता सत्यम उसे राजश्री अपोलो अस्पताल ले गए, जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। सूचना मिलने पर हीरानगर थाना टीआई कमल किशोर अस्पताल पहुंच गए।

अन्य पुलिसकर्मी भी घटनास्थल पहुंच गए। पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने मामले में कातिलाना हमले का केस दर्ज कर अविरल बच्चा और उसके साथ दो नाबालिग साथियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन कृष्णा हाथ नहीं लगा। इस बीच प्रथमेश का इलाज चलता रहा, लेकिन संक्रमण होने के चलते इलाज के दौरान कल दोपहर करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई।

इलाज में अब तक 8-10 लाख रुपए लग चुके
प्रथमेश के चाचा भाजपा नेता शरद पवार के अनुसार प्रथमेश कक्षा दसवीं का छात्र था। वह पढ़ाई में बहुत होशियार था। परिवार में उससे छोटा छह वर्षीय भाई चिट्टू और हैं। प्रथमेश के पिता सत्यम किराना व्यापारी है।

उनकी देवास नाके पर दुकान है। प्रथमेश 10वीं का छात्र था। प्रथमेश के इलाज में कल सुबह तक 8-10 लाख रुपए लग चुके थे। रोजाना डेढ़ लाख रुपए तक का खर्चा हो रहा था। पिता ने रिश्तेदारों और परिवार के लोगों से लेकर करीब पांच लाख रुपए अस्पताल में लगा दिए, लेकिन फिर भी पैसों की पूर्ति नहीं हुई तो 3.50 लाख रुपए बजाज फाइनेंस से लोन लेकर बचा हुआ बिल भरा।

आखिरकार थक हारकर कल दोपहर को प्रथमेश को एमवाय अस्पताल रैफर कराया, जहां इलाज के दौरान कुछ समय में उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना था कि संक्रमण से उसकी किडनी और मल्टीपल ऑर्गन फेल हो गए थे।

प्रथमेश और चिट्टू के लिए उनके पापा हमेशा कहते कि मेरे दो-दो हाथ और हैं, जो कि अब बड़े हो गए हैं। मेरा तो किराने का व्यापार है, लेकिन इन से भी मैं कोई व्यापार ही कराऊंगा। शरद पंवार के अनुसार यदि गरबा देखने पहुंचे लोगों में से कोई बीचबचाव कर प्रथमेश की मदद करता तो आज वह जिंदा होता। हम चाहते हैं कि कृष्णा की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और उसका जुलूस निकले।

संबंधित समाचार

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा
Top News

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

8 minutes ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

11 minutes ago
वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

12 minutes ago
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत
Top News

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

28 minutes ago
वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
Top News

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

42 minutes ago
त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट
Top News

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

about 1 hour ago
दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी
Top News

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

about 1 hour ago
श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया
Top News

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा
Top News

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

about 1 hour ago
पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें
Top News

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद
Top News

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा

about 1 hour ago
आयोजकों ने रातभर में फिर खड़ा किया रावण
Top News

आयोजकों ने रातभर में फिर खड़ा किया रावण:लाइट टेस्टिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवास पर किया कन्या पूजन
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवास पर किया कन्या पूजन:देवी स्वरूपा बेटियों को कराया भोजन

about 2 hours ago
MP के लाल का एशियन पैरा गेम्स में कमाल
Top News

MP के लाल का एशियन पैरा गेम्स में कमाल:जीता कांस्य पदक; मां ने खेतों में मजदूरी कर बेटे को पाला

about 2 hours ago
गार्ड ने हवाई फायर के बाद युवक को मारी गोली हुई मौत
Indore

गार्ड ने हवाई फायर के बाद युवक को मारी गोली हुई मौत:गरबा पंडाल में मची भगदड़; सौभाग्य से गरबा खेल रही बालिकाएं बची पुलिसकर्मी के सामने पिस्टल तानकर दोस्त से बोला- तुझे भी मार दूंगा

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, धर्मनगरी से शुरू हुई दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा
Top News

वीडियो देखिये, धर्मनगरी से शुरू हुई दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा:महाकाल के दरबार में माथा टेककर लिया सत्य, धर्म और न्याय की रक्षा का संकल्प; मंदिरों के चढ़ावे में पारदर्शिता की मांग

about 2 hours ago
माता की आराधना में झूमे श्रद्धालु
Top News

माता की आराधना में झूमे श्रद्धालु:मां जगदंबा की भक्ति में लीन रहा शहर; नम आंखों से दी विदाई

about 2 hours ago
त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं
Top News

त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं:अवैध पटाखा गोदामों के लाइसेंस होंगे निरस्त

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद को मारी गोली
Top News

वीडियो देखिये, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद को मारी गोली:6 महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ की थी शादी; पीठ में लगी गोली, हालत गंभीर

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!