त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट: मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली के त्योहार को देखते हुए इंदौर जिला प्रशासन ने मिलावटखोरी और अग्नि सुरक्षा में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं।
सुरक्षा इंतजामों की नियमित जांच होगी
खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच के लिए अभियान प्रभावी बनाया जाएगा। वहीं, पटाखा दुकानों और गोदामों में सुरक्षा इंतजामों की नियमित जांच होगी।
लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई
बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के दुकान संचालित करने या लाइसेंसधारी के बजाय किसी अन्य व्यक्ति के दुकान अथवा गोदाम चलाते पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा सकती है।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को ये निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
शिकायतों में लापरवाही पर वेतन काटने के निर्देश
बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया जाए और समाधान से आवेदक भी संतुष्ट हों।
चार शिकायतों की रैंडम जांच में लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
इनमें स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर का पांच दिन, परदेशीपुरा अस्पताल के पीएचएम का सात दिन, शासकीय नवीन महाविद्यालय के प्राचार्य का तीन दिन और नगर निगम के जोन-10 अंतर्गत वार्ड 39 के उपयंत्री का पांच दिन का वेतन काटने के निर्देश शामिल हैं।
पटाखा दुकानों और गोदामों का होगा निरीक्षण
दीपावली के दौरान पटाखों की बिक्री को देखते हुए प्रशासन ने दुकानों और गोदामों में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।
कलेक्टर ने नियमित और सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकान या गोदाम का संचालन लाइसेंसधारी व्यक्ति ही करे।
सुरक्षा व्यवस्था में कमी या नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा सार्वजनिक और संवेदनशील स्थानों पर भी अग्नि सुरक्षा के इंतजामों की जांच की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नापतौल विभाग भी चलाएगा अभियान
त्योहारों में खरीदारी बढ़ने के मद्देनजर नापतौल विभाग को भी विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
इसका उद्देश्य खरीदारी के दौरान नापतौल संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।
बैठक की शुरुआत में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष प्रतिवेदक सुभाष चंद्र ने जल और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया।
उन्होंने महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए अधिक से अधिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
बैठक में अपर कलेक्टर नवजीवन पवार, रिंकेश वैश्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा

आयोजकों ने रातभर में फिर खड़ा किया रावण:लाइट टेस्टिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवास पर किया कन्या पूजन:देवी स्वरूपा बेटियों को कराया भोजन

MP के लाल का एशियन पैरा गेम्स में कमाल:जीता कांस्य पदक; मां ने खेतों में मजदूरी कर बेटे को पाला

गार्ड ने हवाई फायर के बाद युवक को मारी गोली हुई मौत:गरबा पंडाल में मची भगदड़; सौभाग्य से गरबा खेल रही बालिकाएं बची पुलिसकर्मी के सामने पिस्टल तानकर दोस्त से बोला- तुझे भी मार दूंगा

वीडियो देखिये, धर्मनगरी से शुरू हुई दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा:महाकाल के दरबार में माथा टेककर लिया सत्य, धर्म और न्याय की रक्षा का संकल्प; मंदिरों के चढ़ावे में पारदर्शिता की मांग

माता की आराधना में झूमे श्रद्धालु:मां जगदंबा की भक्ति में लीन रहा शहर; नम आंखों से दी विदाई

त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं:अवैध पटाखा गोदामों के लाइसेंस होंगे निरस्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!