बेकरी गली में सालों से चल रहे सट्टे पर कार्रवाई: सटोरिए समेत 6 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित बेकरी गली में लंबे समय से चल रहे सट्टे के कारोबार पर आखिरकार पुलिस ने कार्रवाई कर 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके से सट्टा पर्चियां, हिसाब-किताब की कॉपी, कैल्कुलेटर और नकदी भी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
टीआई जितेंद्र चौहान के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि नारायण सेठ कंपाउंड, बेकरी गली में सट्टा खिलाया जा रहा है। इस पर वहां दबिश देकर नवीन पिता बद्रीप्रसाद लोधवाल (48) निवासी लाला का बगीचा, मनोज पिता किशोर वर्मा (40) निवासी बेकरी गली, राम पिता देवीलाल चौहान (50) निवासी मालवीय नगर, मुख्तार पिता महबूब खान (43) निवासी पाटनीपुरा, चंद्रभान पिता गुलजारीलाल कुशवाह (40) निवासी शीलनाथ कैंप और हेमराज पिता बाबूलाल कोष्टी (60) निवासी वल्लभ नगर को पकड़ा।
आरोपी मनोज वर्मा सट्टा संचालित कर रहा था। आरोपियों के पास से 4,200 रुपए, 7 सट्टा पर्चियां, 1 कैल्कुलेटर और हजारों रुपए के हिसाब-किताब की कॉपी जब्त की गई।
जुआ एक्ट में केस दर्ज... सभी 6 आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पता लगाया जा रहा है कि सट्टे का यह कारोबार कितने समय से चल रहा था और इसमें कौन-कौन लोग जुड़े हैं। हालांकि मनोज वर्मा सहित सभी सटोरियों को कार्रवाई के बाद छोड़ दिया, लेकिन पुलिस मनोज पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
जुए की महफिल पर खजराना पुलिस का छापा, छह गिरफ्तार
इंदौर खजराना थाना पुलिस ने तालाब किनारे गोया रोड पर जुआ खेल रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुले स्थान पर बैठकर जुआ खेल रहे थे। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर सभी को पकड़ा।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में सद्दाम उर्फ पेटू शेख, शाहरुख उर्फ बांगड़ी, सलमान उर्फ कीचड़ पठान, शेख इमरान, सोहेल खान और सद्दाम खान उर्फ शेर खान के रूप में हुई है। सभी आरोपी जल्ला कॉलोनी, खजराना निवासी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि तालाब किनारे गोया रोड पर कुछ लोग बैठकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
संबंधित समाचार

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!