खबर
Top News

युवती से बिल्डिंग में रहने वाले युवक ने की अभद्रता: मारपीट और छेड़छाड़ का लगाया आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 सितंबर 2026, 2:48 pm
शेयर करें:
युवती से बिल्डिंग में रहने वाले युवक ने की अभद्रता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के तुकोगंज और सराफा थाना क्षेत्रों में महिलाओं से छेड़छाड़ के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा हुआ है। तुकोगंज इलाके में एक निजी कंपनी में काम करने वाली 21 वर्षीय युवती ने बिल्डिंग में रहने वाले युवक पर अभद्रता, मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

वहीं सराफा बाजार में झांकी देखने पहुंची 30 वर्षीय महिला से कथित तौर पर गलत तरीके से छूने के मामले में लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोस्त छोड़ने आया तो पड़ोसी से हुआ विवाद
तुकोगंज पुलिस के मुताबिक, एमजी रोड क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय युवती एक निजी कंपनी में काम करती है। शनिवार रात ड्यूटी खत्म होने के बाद उसका दोस्त उसे बिल्डिंग के नीचे छोड़ने आया था।

युवती की शिकायत के मुताबिक, इसी दौरान उसी बिल्डिंग में रहने वाला सुमित अग्रवाल वहां पहुंचा और उसके दोस्त से अभद्र भाषा में बात करने लगा। विवाद बढ़ने पर सुमित ने युवती के दोस्त के साथ मारपीट की।

युवती का आरोप है कि जब उसने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके साथ भी अभद्रता की और उसके सीने पर हाथ मारते हुए मारपीट की। शोर सुनकर बिल्डिंग के अन्य रहवासी और युवती की बहन मौके पर पहुंचीं।

इसके बाद युवती परिवार के साथ तुकोगंज थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में छेड़छाड़ और मारपीट से जुड़ी धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सराफा में महिला से गलत तरीके से छूने का आरोप
दूसरा मामला सराफा थाना क्षेत्र का है। चंदन नगर निवासी 30 वर्षीय महिला अपने पति के साथ रात में झांकी देखने सराफा बाजार पहुंची थी।

महिला की शिकायत के मुताबिक, रात करीब 1 बजे वह बाजार में मौजूद थी। इसी दौरान नगीन नगर निवासी अरुण पुत्र अमर सिंह सोलंकी ने कथित तौर पर गलत नीयत से उसे छुआ।

महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी वहां से भागने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। महिला की शिकायत पर सराफा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी
पुलिस दोनों घटनाओं में शिकायतकर्ताओं के बयान, मौके की परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

कॉलेज के जुलूस में एबीवीपी-करणी सेना से जुड़े छात्र भिड़े केस दर्ज
Top News

कॉलेज के जुलूस में एबीवीपी-करणी सेना से जुड़े छात्र भिड़े केस दर्ज:7 छात्र सस्पेंड टीसी थमाकर होलकर कॉलेज से बाहर करने की तैयारी

12 minutes ago
सलमान लाला के पुराने डर-धोखे वाले अंदाज की नई कड़ी
Top News

सलमान लाला के पुराने डर-धोखे वाले अंदाज की नई कड़ी:पट्ठे और प्रेमिका पर हजारों रुपए ऐंठने का आरोप

22 minutes ago
देखिये वीडियो, सिटी बस ने तीन लोगों को कुचला
Top News

देखिये वीडियो, सिटी बस ने तीन लोगों को कुचला:एक की मौत; दो गंभीर घायल, गुस्साई भीड़ ने बस के कांच फोड़े

27 minutes ago
महंत पर महिला से आपत्तिजनक बात का आरोप
Top News

महंत पर महिला से आपत्तिजनक बात का आरोप:पद से हटाने की मांग; पंचायत ने प्रस्ताव भेजने का लिया फैसला

30 minutes ago
तीन दिन से नहीं दिखी थी महिला
Top News

तीन दिन से नहीं दिखी थी महिला:घर में 200 से ज्यादा खाली बीयर कैन मिलीं

33 minutes ago
सूरज जाट की तलाश में दौड़ रही पुलिस की टीमें
Top News

सूरज जाट की तलाश में दौड़ रही पुलिस की टीमें:मददगारों और आश्रय देने वालों की कुंडली भी खंगाल रही पुलिस

about 1 hour ago
कमजोर बारिश से खेती पर संकट
Top News

कमजोर बारिश से खेती पर संकट:कृषि विभाग खोज रहा कम पानी में तैयार होने वाली फसलें; पैदावार पर संकट

about 1 hour ago
गणेश विसर्जन जुलूस में दो पक्ष भिड़े
Top News

गणेश विसर्जन जुलूस में दो पक्ष भिड़े:थाने के अंदर भी हाथापाई; प्रतिमा लेकर शिकायत करने पहुंचा एक पक्ष, पुलिस ने संभाली स्थिति

about 1 hour ago
जम गई पुलिस कमिश्नर की झांकी
Top News

जम गई पुलिस कमिश्नर की झांकी:बदमाशों पर कसी नकेल; शानदार निकला चल समारोह

about 2 hours ago
बार के बाहर अंधाधुंध फायरिंग
Top News

बार के बाहर अंधाधुंध फायरिंग:27 लोगों की मौत; 15 घायल, AK-47 लेकर पहुंचे थे 8 हमलावर

about 2 hours ago
शहर के भूमाफिया पहुंचे देवास
Top News

शहर के भूमाफिया पहुंचे देवास:खरीदी वक्फ बोर्ड की 100 करोड़ रु. की जमीन

about 2 hours ago
बिल्डर धमकी केस में नया कनेक्शन
Top News

बिल्डर धमकी केस में नया कनेक्शन:इतने आरोपियों की कॉल डिटेल में ‘विक्की बॉक्सर’ का नाम; इस राज्य में जाएगी पुलिस टीम

about 2 hours ago
दो दिन में 1 करोड़ की अवैध गर्भपात किट जब्त
Top News

दो दिन में 1 करोड़ की अवैध गर्भपात किट जब्त:नवरात्रि से पहले ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई

about 2 hours ago
4 डेयरी फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग का छापा
Top News

4 डेयरी फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग का छापा:नॉन-फूड ग्रेड जिलेटिन का इस्तेमाल मिला; 10 हजार लीटर दूध का स्टॉक पकड़ा

about 2 hours ago
मजबूत शासक जनहित में कठोर फैसले लेने वाले
Top News

मजबूत शासक जनहित में कठोर फैसले लेने वाले:बंद पड़ी राज्य परिवहन सेवा शुरू नहीं कर पाई कोई सरकार

about 2 hours ago
कारोबारी ने  इतने लाख की धोखाधड़ी का लगाया आरोप
Top News

कारोबारी ने इतने लाख की धोखाधड़ी का लगाया आरोप:बैंक से इतने रुपए ट्रांसफर और इतने नकद देने का दावा; थाने में शिकायत

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीजेपी की मीटिंग से पहले को-कन्वीनर हिरासत में; पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को भी लिया कब्जे में

about 2 hours ago
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने की आत्महत्या
Top News

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर लटकी मिली; जांच में जुटी पुलिस

about 2 hours ago
उजियारे का उल्लास
Top News

उजियारे का उल्लास:शुक्रिया इंदौर, खूब परवान चढ़ी परंपरा; भुनसारे से भोर होने तक चला उत्सव

about 2 hours ago
पूर्व क्रिकेटर पत्नी संग पहुंचे बाबा के दरबार
Top News

पूर्व क्रिकेटर पत्नी संग पहुंचे बाबा के दरबार:बोले- सभी महाकाल के दर्शन जरूर करें; अनुभव को बताया दिव्य

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!