खबर
Top News

प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी: बिजली गिरने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत; 29 जिलों में मौसम अलर्ट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 जून 2026, 6:03 pm
शेयर करें:
प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। सोमवार को छतरपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो चचेरी बहनें झुलस गईं, जिनमें 12 वर्षीय आरती अहिरवार की मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची का इलाज जारी है। हादसा उस समय हुआ जब दोनों बारिश से बचने के लिए खेत के पास एक आम के पेड़ के नीचे खड़ी थीं।

कई जिलों में दोपहर बाद तेज बारिश
इधर राजधानी भोपाल, उज्जैन, रायसेन, धार और बड़वानी समेत कई जिलों में दोपहर बाद तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के 29 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं इंदौर, जबलपुर सहित 10 जिलों में 60 किमी प्रतिघंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती है आंधी
मौसम विभाग के अनुसार धार, देवास, इंदौर, सीहोर, शाजापुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और जबलपुर में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है।

इसके अलावा भोपाल, उज्जैन, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, सागर, दमोह, कटनी, सतना, मैहर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, नरसिंहपुर और अनूपपुर सहित कई जिलों में भी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

रायसेन में ढाई इंच बारिश, भोपाल में झमाझम बरसे बादल
रविवार और सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। रायसेन में 61 मिमी यानी करीब ढाई इंच बारिश हुई। भोपाल में दोपहर बाद तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।

सतना में पौन इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि जबलपुर, खजुराहो, नौगांव और सिवनी में भी बारिश का दौर जारी रहा। धार जिले के बदनावर और नागदा क्षेत्र के अलावा पीथमपुर में भी तेज बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया।

तापमान में आई गिरावट
लगातार हो रही बारिश और बादलों के कारण प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 37.1 डिग्री, उज्जैन का 36 डिग्री, जबलपुर का 38 डिग्री और ग्वालियर का 39.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश का सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दतिया सबसे गर्म रहा, जहां पारा 40.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

अगले 48 घंटे अहम
मौसम विभाग के अनुसार मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कई हिस्सों तक पहुंच चुका है। अगले 48 घंटों में इसके और सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर मध्यप्रदेश में भी दिखाई देगा।

प्रदेश में 26 जून तक आंधी, बारिश और गर्मी के मिले-जुले मौसम का दौर जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

संबंधित समाचार

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए
Top News

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

13 minutes ago
60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन
Top News

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

21 minutes ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

21 minutes ago
सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी
Top News

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

26 minutes ago
सड़क पर उतरे छात्र
Top News

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

37 minutes ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी
Top News

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

about 1 hour ago
सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही
Top News

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

about 1 hour ago
CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत
Top News

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

about 2 hours ago
ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल
Top News

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

about 2 hours ago
अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत
Top News

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

about 2 hours ago
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Top News

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

about 2 hours ago
नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

about 2 hours ago
सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज
Top News

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

about 3 hours ago
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना
Top News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

about 3 hours ago
सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

about 3 hours ago
पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच
Top News

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

about 3 hours ago
तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत
Top News

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

about 4 hours ago
भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 21 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 21 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!