खबर
Top News

सलमान लाला के पुराने डर-धोखे वाले अंदाज की नई कड़ी: पट्ठे और प्रेमिका पर हजारों रुपए ऐंठने का आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 सितंबर 2026, 3:15 pm
शेयर करें:
सलमान लाला के पुराने डर-धोखे वाले अंदाज की नई कड़ी

फर्जी स्क्रीनशॉट का खेल, भरोसे से ठगी तक

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पहले भरोसा..फिर मोबाइल की स्क्रीन पर दिखाया भुगतान...और उसके बाद मालिक की जेब से निकलते रहे रुपए। जब तक खाते की हकीकत सामने आई, रकम हजारों में पहुंच चुकी थी। एमआईजी थाना क्षेत्र में सामने आई शिकायत ने फर्जी यूपीआई स्क्रीनशॉट के जरिए कथित ठगी के ऐसे तरीके का खुलासा किया है, जिसने पुलिस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

शिकायतकर्ता सागर यादव का आरोप है कि उसके कर्मचारी आकाश कैथवास और आकाश की कथित गर्लफ्रेंड वंदना परिहार ने इसी तरीके से उससे करीब 35 से 40 हजार रुपए ले लिए। सागर के मुताबिक आकाश करीब एक महीने से उसके यहां काम कर रहा था। इसी दौरान वह कहता रहा कि उसकी गर्लफ्रेंड वंदना ने सागर के नंबर पर भुगतान कर दिया है।

वॉट्सएप पर भुगतान के कथित स्क्रीनशॉट भी भेजे जाते। भरोसे में सागर ने हर बार खाते की जांच नहीं की और आकाश को रकम देता रहा। एक-दो बार की बात होती तो शायद मामला वहीं खत्म हो जाता, लेकिन शिकायत के मुताबिक यह सिलसिला चलता रहा। नकद और ऑनलाइन माध्यम से करीब 35 से 40 हजार रुपए दिए जाने का दावा है।

किराना दुकान पर 5305 का सामान, मोबाइल दुकान पर भी कोशिश- शिकायतकर्ता का दावा है कि अन्नपूर्णा किराना स्टोर्स से भी दोनों ने कथित तौर पर 5305 रुपए का राशन फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर लिया।

शुभम मोबाइल की दुकान पर करीब 3000 रुपए का सामान लेने की कोशिश की गई, लेकिन दुकानदार ने भुगतान अपने खाते में नहीं आने की बात कहकर सामान देने से इनकार कर दिया। यानी शिकायत में एक ऐसा पैटर्न सामने आया है जिसमें पहले स्क्रीनशॉट, फिर भरोसा और उसके बाद नकद रकम या सामान हासिल करने की कोशिश का आरोप है।

सलमान लाला के नाम से जुड़ा पुराना अध्याय फिर चर्चा में
मामले का खुलासा होने के बाद शहर में सलमान लाला से जुड़े पुराने मामलों और उसके नाम से जुड़े कथित डर-धमकी व वसूली के तौर-तरीकों की चर्चा फिर शुरू हो गई है। पुलिस के सामने यह सवाल भी है कि क्या अपराध की दुनिया में पुराने तरीके बदलकर अब डिजिटल ठगी के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

हालांकि, आकाश और वंदना का सलमान लाला से सीधा संबंध इस शिकायत में साबित नहीं हुआ है, इसलिए इस कड़ी की पुष्टि पुलिस जांच और उपलब्ध साक्ष्यों से ही होगी।

अब मोबाइल बताएगा पूरी कहानी 24 सितंबर को खुलासा
कहानी में मोड़ 24 सितंबर को आया। सागर ने फोन-पे का रिकॉर्ड चेक किया तो पता चला कि जिन भुगतानों का भरोसा दिलाया गया था, वे उसके खाते में आए ही नहीं थे। इसके बाद उसने आकाश और वंदना से फोन पर बात की।

शिकायत में सागर ने बताया कि दोनों ने भुगतान अपनी तरफ से किए जाने की बात कही। इसके बाद सागर ने मामले की दूसरी कड़ियां तलाशना शुरू कीं।

संबंधित समाचार

ग्राहक बुलाने पर भड़के पड़ोसी कारोबारी
Indore

ग्राहक बुलाने पर भड़के पड़ोसी कारोबारी:कपड़ा व्यवसायी को चाकू मारा

16 minutes ago
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Top News

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:एमआईजी में सोया युवक फिर नहीं उठा

21 minutes ago
कॉलेज के जुलूस में एबीवीपी-करणी सेना से जुड़े छात्र भिड़े केस दर्ज
Top News

कॉलेज के जुलूस में एबीवीपी-करणी सेना से जुड़े छात्र भिड़े केस दर्ज:7 छात्र सस्पेंड टीसी थमाकर होलकर कॉलेज से बाहर करने की तैयारी

34 minutes ago
देखिये वीडियो, सिटी बस ने तीन लोगों को कुचला
Top News

देखिये वीडियो, सिटी बस ने तीन लोगों को कुचला:एक की मौत; दो गंभीर घायल, गुस्साई भीड़ ने बस के कांच फोड़े

about 1 hour ago
महंत पर महिला से आपत्तिजनक बात का आरोप
Top News

महंत पर महिला से आपत्तिजनक बात का आरोप:पद से हटाने की मांग; पंचायत ने प्रस्ताव भेजने का लिया फैसला

about 1 hour ago
तीन दिन से नहीं दिखी थी महिला
Top News

तीन दिन से नहीं दिखी थी महिला:घर में 200 से ज्यादा खाली बीयर कैन मिलीं

about 1 hour ago
सूरज जाट की तलाश में दौड़ रही पुलिस की टीमें
Top News

सूरज जाट की तलाश में दौड़ रही पुलिस की टीमें:मददगारों और आश्रय देने वालों की कुंडली भी खंगाल रही पुलिस

about 1 hour ago
युवती से बिल्डिंग में रहने वाले युवक ने की अभद्रता
Top News

युवती से बिल्डिंग में रहने वाले युवक ने की अभद्रता:मारपीट और छेड़छाड़ का लगाया आरोप

about 1 hour ago
कमजोर बारिश से खेती पर संकट
Top News

कमजोर बारिश से खेती पर संकट:कृषि विभाग खोज रहा कम पानी में तैयार होने वाली फसलें; पैदावार पर संकट

about 1 hour ago
गणेश विसर्जन जुलूस में दो पक्ष भिड़े
Top News

गणेश विसर्जन जुलूस में दो पक्ष भिड़े:थाने के अंदर भी हाथापाई; प्रतिमा लेकर शिकायत करने पहुंचा एक पक्ष, पुलिस ने संभाली स्थिति

about 1 hour ago
जम गई पुलिस कमिश्नर की झांकी
Top News

जम गई पुलिस कमिश्नर की झांकी:बदमाशों पर कसी नकेल; शानदार निकला चल समारोह

about 2 hours ago
बार के बाहर अंधाधुंध फायरिंग
Top News

बार के बाहर अंधाधुंध फायरिंग:27 लोगों की मौत; 15 घायल, AK-47 लेकर पहुंचे थे 8 हमलावर

about 2 hours ago
शहर के भूमाफिया पहुंचे देवास
Top News

शहर के भूमाफिया पहुंचे देवास:खरीदी वक्फ बोर्ड की 100 करोड़ रु. की जमीन

about 2 hours ago
बिल्डर धमकी केस में नया कनेक्शन
Top News

बिल्डर धमकी केस में नया कनेक्शन:इतने आरोपियों की कॉल डिटेल में ‘विक्की बॉक्सर’ का नाम; इस राज्य में जाएगी पुलिस टीम

about 2 hours ago
दो दिन में 1 करोड़ की अवैध गर्भपात किट जब्त
Top News

दो दिन में 1 करोड़ की अवैध गर्भपात किट जब्त:नवरात्रि से पहले ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई

about 2 hours ago
4 डेयरी फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग का छापा
Top News

4 डेयरी फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग का छापा:नॉन-फूड ग्रेड जिलेटिन का इस्तेमाल मिला; 10 हजार लीटर दूध का स्टॉक पकड़ा

about 2 hours ago
मजबूत शासक जनहित में कठोर फैसले लेने वाले
Top News

मजबूत शासक जनहित में कठोर फैसले लेने वाले:बंद पड़ी राज्य परिवहन सेवा शुरू नहीं कर पाई कोई सरकार

about 2 hours ago
कारोबारी ने  इतने लाख की धोखाधड़ी का लगाया आरोप
Top News

कारोबारी ने इतने लाख की धोखाधड़ी का लगाया आरोप:बैंक से इतने रुपए ट्रांसफर और इतने नकद देने का दावा; थाने में शिकायत

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीजेपी की मीटिंग से पहले को-कन्वीनर हिरासत में; पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को भी लिया कब्जे में

about 3 hours ago
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने की आत्महत्या
Top News

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर लटकी मिली; जांच में जुटी पुलिस

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!