लव जिहादी ने पहचान छिपाकर हिंदू युवती को फंसाया: आपत्तिजनक वीडियो भी मिले; भाजपा कार्यालय के बाहर युवक पकड़ाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में एक बार फिर एक मुस्लिम युवक द्वारा कथित पहचान छिपाकर हिंदू युवती से दोस्ती करने का मामला सामने आया है। भाजपा कार्यालय के बाहर एक मुस्लिम युवक को हिंदू युवती के साथ देख भाजपा नेताओं और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उसे रोक लिया।
संगठन का आरोप है कि युवक ने अपना नाम बदलकर खुद को हिंदू बताया और युवतियों से दोस्ती कर रहा था। बाद में उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार बुरहानपुर निवासी अरशद पिता अनवर तड़वी बुधवार को भाजपा कार्यालय के पास स्थित यादव चाय स्टॉल पर एक हिंदू युवती के साथ चाय की चुस्कियां ले रहा था।
वहां मौजूद लोगों नेताओं को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उससे पूछताछ की तो उसने पहले खुदका नाम अश्विन शर्मा बताया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसकी अकल ठिकाने आई और सही नाम बताया।
बजरंग दल के विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर ने बताया लव जिहादी पहचान छिपाकर हिंदू युवतियों से संपर्क करता था। कार्यकर्ताओं ने उसके मोबाइल की जांच की तो कई हिंदू युवतियों के आधार कार्ड, फोटो, वीडियो और व्हाट्सएप चैट मिले हैं।
संगठन के अनुसार मोबाइल में 10 से अधिक युवतियों के दस्तावेज और करीब 15 युवतियों से बातचीत के रिकॉर्ड मिले हैं। पूछताछ में आरोपी ने खुद को क्रेडिट कार्ड बनाने का काम करने वाला बताया, लेकिन संगठन ने उसकी भूमिका पर संदेह जताते हुए पूरे नेटवर्क की जांच की मांग की है।
घटना के दौरान युवक के साथ मौजूद युवती वहां से चली गई। संगठन का कहना है कि वह युवती और उसके परिजनों से संपर्क करेगा। इसके अलावा अन्य लड़कियों के परिवार से संपर्क कर जानकारी जुटाई जाएगी।
बजरंग दल के लक्की रघुवंशी ने आरोप लगाया कि संयोगितागंज पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो थाने का घेराव किया जाएगा।
आरोपी के खिलाफ गंभीर आरोप
संगठन ने आरोपी अरशद पर पहचान छिपाकर हिंदू युवतियों से दोस्ती करने, झूठी पहचान बताने, मोबाइल में कई युवतियों के दस्तावेज और चैट रखने तथा सुनियोजित तरीके से युवतियों के संपर्क में रहकर उन्हें लव जिहाद के शिकार बनाने की शिकायत की है। शिकायत पर फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!