पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 96 फरियादी: पारिवारिक विवाद से साइबर फ्रॉड तक की शिकायतें; कमिश्नर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार को इंदौर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई।
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में पहुंचे 96 फरियादी
जनसुनवाई में कुल 96 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें पारिवारिक विवाद, पड़ोसियों से झगड़े, ब्लैकमेलिंग, साइबर और फाइनेंशियल फ्रॉड, जमीन-मकान से जुड़ी धोखाधड़ी, पैसों के लेन-देन, महिला अपराध और पुलिस स्तर पर सुनवाई नहीं होने जैसी शिकायतें शामिल थीं।
पति-पत्नी से लेकर जमीन विवाद तक की शिकायतें
जनसुनवाई में कई लोगों ने पति-पत्नी के विवाद और बेटा-बहू द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत रखी।
इसके अलावा पड़ोसियों के बीच विवाद, युवतियों को ब्लैकमेल करने, नियोक्ता द्वारा वेतन नहीं देने और आपसी पैसों के लेन-देन से जुड़े मामले भी सामने आए।
प्लॉट, मकान और जमीन की धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतों के साथ साइबर अपराध और वित्तीय ठगी के मामलों को लेकर भी लोग पुलिस के सामने पहुंचे।
अधिकारियों को मौके पर ही दिए निर्देश
पुलिस कमिश्नर ने प्रत्येक आवेदक की बात गंभीरता से सुनी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को मौके पर और फोन के माध्यम से शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण के निर्देश दिए।
अधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने और शिकायतकर्ताओं को समय पर कार्रवाई की जानकारी देने के लिए भी निर्देशित किया गया।
मध्यस्थता केंद्रों से पारिवारिक विवाद सुलझाने की कोशिश
पुलिस की ओर से पारिवारिक और आपसी विवादों को सुलझाने के लिए मध्यस्थता केंद्रों के माध्यम से काउंसलिंग भी कराई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि बातचीत और काउंसलिंग के जरिए विवादों का शांतिपूर्ण एवं जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी सहित सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं और जरूरत के अनुसार कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की।
संबंधित समाचार

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद

40 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में निर्दलीय सांसद प्रत्याशी हुआ गिरफ्तार:रजिस्ट्री के नाम पर रकम लेकर न मकान दिया, न रुपए लौटाए

सांसद के बयान पर विवाद:‘डेंगू से कोई नहीं मरता; अच्छा खाओ-पियो और आराम करो’

दो हादसों में 2 लोगों की मौत:निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिस्त्री को लगा करंट; दूसरी मंजिल से गिरा ठेकेदार

आवारा कुत्तों पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट:इतने महीने में इतने हजार की नसबंदी-टीकाकरण का दावा

नामांतरण के मांगे 2 लाख:20 हजार लेते ट्रेप हुआ पटवारी

कॉलेज में सात छात्रों के निलंबन पर करणी सेना का चक्काजाम:जवाब में छात्राओं ने खोला मोेर्चा

हिस्ट्रीशीटर को भाजपा नेता के करीबी और युवा मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा पेश कराने की चर्चा

इस राज्य के सीएम बोले:‘शिव गरीबों के, राम अमीरों के भगवान’; भाजपा ने राम को चुराया

पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का पर्व है पितृ पक्ष:16 दिन का यह पर्व डर या पाबंदी नहीं; बल्कि पूर्वजों के प्रति सम्मान का अवसर

पहले सीट बेल्ट का संदेश:अब बुलेट पर दोनों हाथ छोड़े; विधायक के स्टंट पर उठे सवाल

नवरात्रि से पहले एक करोड़ की गर्भपात किट मिलना चिंताजनक:19 हजार से ज्यादा किट मिलने पर हिंदू नेताओं में आक्रोश; भाजपा विधायक ने उठाए अवैध भंडारण पर सवाल

एक्सप्रेस-वे पर 2 घंटे में दो हादसे:4 लोगों की मौत; 8 घायल

बिजली देगी झटका:नया सरचार्ज लागू; आने वाले बिलों में दिखेगा असर

भागीरथपुरा में 36 मौतों की जांच रिपोर्ट होगी ऑनलाइन:हाई कोर्ट ने दिया 600 पेज वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश

आखिर बंटी ने किसकी साड़ी से लगाया था फंदा:तीन में से एक मोबाइल जब्त; वो भी मिला लॉक सीसीटीवी की हार्डडिस्क गायब

13 दिन में दूसरी बार MP आएंगे राहुल गांधी:इन परिवारों से करेंगे मुलाकात

एक्सप्रेस-वे पर दो भीषण हादसे:खाई में गिरीं दो कारें; सास-बहू समेत इतने की मौत, इतने घायल

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:58 लाख स्कूली बच्चों को ड्रेस के लिए मिलेंगे रुपए; अग्निवीरों को वर्दीधारी भर्तियों में इतना आरक्षण

प्रशासन-काजी राजी कहां से आए फसादी?:मंदिर हटाए गए; सीएम का घर टूट रहा, मस्जिद पर हंगामा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!