जैश-ए-मोहम्मद के 8 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: एक्टिव नेटवर्क बनाने के लिए काम कर रहे थे; एटीएस की पूछताछ जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अहमदाबाद।
गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े आठ संदिग्ध आतंकियों को गुजरात और मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। एटीएस के अनुसार, सभी आरोपी गुजरात में संगठन का सक्रिय नेटवर्क खड़ा करने और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश पर काम कर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद सभी से गहन पूछताछ की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी राज्य में जैश-ए-मोहम्मद का नेटवर्क मजबूत करने, नए लोगों को जोड़ने और आतंकी गतिविधियों के लिए आधार तैयार करने की कोशिश कर रहे थे। एटीएस अब इनके संपर्कों, गतिविधियों, फंडिंग और संभावित मॉड्यूल की विस्तृत जांच में जुटी है।
एटीएस ने सभी आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रविरोधी गतिविधियों तथा आतंकवादी संगठन से जुड़े होने के आरोपों के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना है, जिनके आधार पर आगे और कार्रवाई की जा सकती है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अहमद अब्दुल्ला गाजीवाला, इब्राहिम मोहम्मद हुसैन घाघा, मुदस्सिर अब्दुल्ला गाजीवाला, जकारिया दुर्रानी, मुफ्ती फौजान, मोहम्मद अमीन शेरा, मोहम्मद अब्दुल रहमान सौदा और बिलाल मोहम्मद के रूप में हुई है। एटीएस सभी आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और अन्य संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज

नशाखोरी और अपराध सीसीटीवी में होंगे कैद:पुलिस और जनता मिलकर करेंगे बस्ती की निगरानी

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया तस्कर:आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो के प्रकरण भी दर्ज हैं

कपिलेश्वर कार्तिक मेले का शुभारंभ:मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने पूजन कर किया ध्वजारोहण, 23 नवंबर को होगा भव्य हरिहर मिलन

फर्जी पॉवर ऑफ अटॉर्नी से करोड़ों का खेल:मालिक की मौत के बाद भी नितिन अग्रवाल बेचता रहा जमीन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!