कुएं का पानी पीते ही बिगड़ी 30 ग्रामीणों की तबीयत: पानी में मिला संदिग्ध पाउच; जांच में जुटा प्रशासन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, छिंदवाड़ा।
जिले के बिछुआ क्षेत्र के खमरा ग्राम पंचायत अंतर्गत किशनपुर गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कुएं का पानी पीने और उससे स्नान करने के बाद 25 से 30 ग्रामीणों की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
हाथ-पैरों में खुजली, एलर्जी और पानी से दुर्गंध आने की शिकायत
प्रभावित लोगों ने हाथ-पैरों में खुजली, एलर्जी और पानी से दुर्गंध आने की शिकायत की। सूचना मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
पानी में बदबू और झाग देखकर हुआ संदेह
ग्रामीणों के अनुसार सुबह रोज की तरह कुएं से पानी भरकर घरों में उपयोग किया गया। कुछ लोगों ने उससे स्नान किया, जबकि कई लोगों ने पीने के लिए भी उसी पानी का इस्तेमाल किया।
थोड़ी देर बाद लोगों को पानी से अजीब गंध आने लगी और शरीर पर खुजली तथा एलर्जी जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। शिकायत मिलने पर ग्रामीणों ने दोबारा कुएं के पानी की जांच की तो उसमें झाग और फेस बनता नजर आया। इसके बाद तत्काल प्रशासन को सूचना दी गई।
मिला संदिग्ध जहर
मामले ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब कुएं से पानी निकालते दौरान एक बाल्टी में संदिग्ध जहर (पॉइजन) का पाउच मिला। वहीं कुएं में एक मरी हुई मछली भी पाई गई। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि कुएं का पानी किसी जहरीले पदार्थ से दूषित हो सकता है।
हालांकि पानी में किसी विषैले तत्व की मौजूदगी की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने पानी के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
पांच एंबुलेंस पहुंचीं, ग्रामीण अस्पताल जाने को तैयार नहीं
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने एहतियातन पांच एंबुलेंस गांव रवाना कीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण शुरू किया, लेकिन कई ग्रामीण अस्पताल जाने से बचते नजर आए। उनका कहना है कि अब उनकी तबीयत सामान्य है और उन्हें अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं है।
जांच के लिए मौके पर पहुंचे अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) और स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव पहुंचीं। पीएचई की ओर से एसडीओ सीता मरकाम ने मौके पर पहुंचकर पानी के नमूने एकत्रित किए। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से फिलहाल कुएं का पानी उपयोग नहीं करने की अपील की है।
जांच रिपोर्ट के बाद साफ होगी स्थिति
फिलहाल प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि पानी दूषित कैसे हुआ और ग्रामीणों में एलर्जी व अन्य लक्षणों की वास्तविक वजह क्या है। पानी के सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कुएं में किसी जहरीले पदार्थ की मिलावट हुई थी या नहीं। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने ग्रामीणों को वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने और संदिग्ध कुएं के पानी के उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!