करंट लगने से 3 लोगों की मौत: बुजुर्ग महिला सहित दो मजदूरों की गई जान; ठेकेदार और मकान मालिक पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अलग-अलग जगह करंट लगने के तीन मामलों में एक 70 वर्षीय महिला और दो मजदूरों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक भंवरकुआं थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पानी गर्म करने के दौरान बुजुर्ग महिला करंट की चपेट में आ गईं।
ठेकेदार और मकान मालिक केस दर्ज
वहीं, दो पुराने मामलों में पुलिस जांच के बाद ठेकेदार और मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है।
पानी गर्म करते समय लगा करंट
भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक प्रगति नगर, ग्राम चितावद निवासी केसरबाई पति सुमेर सिंह चौधरी (70) शुक्रवार सुबह नहाने के लिए पानी गर्म कर रही थीं। उन्होंने पानी गर्म करने के लिए हीटर लगाया और स्विच चालू किया।
इसी दौरान हीटर उनके हाथ से चिपक गया और वह करंट की चपेट में आ गईं। परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मशीन में करंट आने से मजदूर की मौत
एरोड्रम थाना पुलिस ने 20 वर्षीय करण भील की मौत के मामले में ठेकेदार पंकज पुत्र जगदीशचंद्र भारतीय के खिलाफ FIR दर्ज की है। घटना 5 जुलाई को श्रीराम नगर, छोटा बांगड़दा रोड पर काम के दौरान हुई थी।
काम खत्म होने के बाद मजदूर मशीन के आसपास रखा सामान समेट रहे थे। इसी दौरान गिट्टी-माल बनाने वाली मशीन को आगे-पीछे करते समय उसमें करंट आ गया। करण को तेज करंट लगा और वह बेहोश हो गया।
साथी मजदूर उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच के बाद ठेकेदार को मामले में आरोपी बनाया गया है।
ड्रिल मशीन सहित पानी में गिरा मजदूर
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में गब्बर भाबर की मौत के मामले में पुलिस ने ठेकेदार दिनेश दुबे और मकान मालिक अवदीप सिंह के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 7 जुलाई को गब्बर ड्रिल मशीन से लाइट फिटिंग का काम कर रहा था।
इसी दौरान वह ड्रिल मशीन समेत पानी में गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जांच में लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस ने ठेकेदार और मकान मालिक को आरोपी बनाया है।
संबंधित समाचार

शाही मस्जिद विवाद गरमाया:बाजार और स्कूल बंद; प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां

मस्जिद विवाद पर भड़के महंत:बोले; ‘ धार्मिक नगर को तालिबान बनाने की कोशिश’, ओवैसी ने सरकार पर साधा निशाना

करंट लगने से भाजपा नेता की मौत:पोल का सहारा लेते ही लगा जोरदार झटका; महिला भी चपेट में आई, पुलिसकर्मियों ने दिया CPR

देखिए वीडियो :लाठीचार्ज और आंसू गैस; हाईकोर्ट में आज सुनवाई, भारी पुलिस बल तैनात

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की टक्कर से बैंक कर्मचारी की मौत; चालक की तलाश कर रही पुलिस

बस में तोड़फोड़ करने वालों पर FIR:पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान की; हादसे को लेकर ड्राइवर ने किया बड़ा खुलासा

देखिए वीडियो:मुस्लिम समाज ने खुद शुरू किया काम; प्रशासन की अपील के बाद जताई सहमति, इलाके में पुलिस बल तैनात

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल:इलाके में तनाव; कई थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात, महिला टीआई घायल

भारत-वेस्टइंडीज T20 से पहले बदलेगा स्टेडियम का लुक:इस थीम पर तैयार हो रहे एंट्री गेट

देखिए वीडियो :पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; टंकी चौराहे पर जुटी भीड़, भारी पुलिस बल तैनात, आज हाईकोर्ट में सुनवाई

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!