खबर
Top News

अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित: कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 सितंबर 2026, 6:04 pm
शेयर करें:
अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अनंत चतुर्दशी चल समारोह के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने के साथ पुलिसिंग के अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को पलासिया स्थित कार्यालय में 20 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

पुलिस कमिश्नरेट की ओर से अधिकारी-कर्मचारियों को बेहतर और संवेदनशील पुलिसिंग के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसी के तहत सराहनीय काम करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान किया जा रहा है।

अनंत चतुर्दशी में व्यवस्था संभालने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
अनंत चतुर्दशी चल समारोह के दौरान झांकियों और अखाड़ों के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन में बेहतर समन्वय और ड्यूटी निभाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को पुरस्कार दिया गया।

सम्मानित होने वालों में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रियंका डुडवे, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुमित केरकेट्टा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिशेष अग्रवाल और सहायक पुलिस आयुक्त विनोद दीक्षित शामिल हैं।

जोन-1 से थाना प्रभारी सदर बाजार पप्पुलाल शर्मा और एरोड्रम थाने के उपनिरीक्षक संजय बिश्नोई को भी सम्मानित किया गया।

जोन-3 से एमजी रोड थाना प्रभारी विजय सिंह सिसोदिया और प्रधान आरक्षक नरेंद्र सिंह तोमर को पुरस्कार मिला।

महिला थाना से निरीक्षक श्रद्धा यादव, उपनिरीक्षक खुशबू परमार, महिला प्रधान आरक्षक रानी सिंधिया, महिला प्रधान आरक्षक प्रिंसी पाराशर और महिला आरक्षक सुमन मीना को भी सम्मानित किया गया।

हिट एंड रन मामले में बस चालक को पकड़ने पर सम्मान
सहायक पुलिस आयुक्त यश बिजौरिया को सराफा-राजवाड़ा क्षेत्र में हुई हिट एंड रन की घटना के दौरान स्थिति को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने और बस चालक को सुरक्षित पकड़ने में सराहनीय भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।

मॉनिटरिंग और ट्रैफिक व्यवस्था में योगदान
उपनिरीक्षक सौरभ शुक्ला को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के त्वरित संप्रेषण, अनुपालन की मॉनिटरिंग और समीक्षा बैठकों के लिए आवश्यक जानकारी तैयार करने में बेहतर कार्य के लिए सम्मान मिला।

वहीं यातायात थाने के सहायक उपनिरीक्षक वीरेंद्र वर्मा, महिला आरक्षक पूजा, आरती, सपना और आरक्षक आकाश को बेहतर यातायात प्रबंधन में योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया।

नगर रक्षा समिति के सदस्यों को भी सम्मान
अनंत चतुर्दशी के दौरान पुलिस के साथ समन्वय करते हुए सराहनीय योगदान देने वाले नगर रक्षा समिति के सदस्य अखिलेश सिंह सिसोदिया, पवन सैनी, विनय काकरेचा, रूपेश बागड़ी और मनीष व्यास को भी सम्मानित किया गया।

पुलिस कमिश्नर ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों और नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।


संबंधित समाचार

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद
Top News

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद:इस बात को लेकर आपस में भिड़े; मारपीट का वीडियो आया सामने

43 minutes ago
एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल
Top News

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

about 1 hour ago
श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा
Top News

श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा:5 लोगों की मौत; एक को बचाने में सभी नदी में डूबे

about 1 hour ago
युवक ने खुद को चाकू मारा
Top News

युवक ने खुद को चाकू मारा:रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती

about 2 hours ago
सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

about 2 hours ago
लाखों की अवैध शराब जब्त
Top News

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

about 2 hours ago
पंचायत-निकाय उपचुनाव
Top News

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

about 2 hours ago
विकास पर पथराव
Top News

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

about 2 hours ago
पीठाधीश्वर  के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज
Top News

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

about 3 hours ago
नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी
Top News

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

about 3 hours ago
मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है
Top News

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 3 hours ago
पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला
Top News

पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला:4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग; आरोपी को छुड़ाकर हुए फरार

about 3 hours ago
‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 3 hours ago
गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!
Top News

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

about 3 hours ago
हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर
Top News

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

about 3 hours ago
बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन
Top News

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

about 3 hours ago
सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी
Top News

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

about 3 hours ago
नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
Top News

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

about 3 hours ago
चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम
Top News

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद

about 4 hours ago
40 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में निर्दलीय सांसद प्रत्याशी हुआ गिरफ्तार
Top News

40 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में निर्दलीय सांसद प्रत्याशी हुआ गिरफ्तार:रजिस्ट्री के नाम पर रकम लेकर न मकान दिया, न रुपए लौटाए

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!