खबर
Top News

17 साल पहले प्यार के लिए छोड़ी दुनिया: फिर उसी रिश्ते का हुआ दर्दनाक अंत; दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 नवंबर 2026, 2:18 pm
शेयर करें:
17 साल पहले प्यार के लिए छोड़ी दुनिया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कभी एक-दूसरे को पाने के लिए परिवार और समाज की परवाह किए बिना प्रेम विवाह करने वाले पवन और वर्षा की जिंदगी का अंत बेहद दर्दनाक हुआ। 17 साल पहले प्यार से शुरू हुआ उनका रिश्ता आखिरकार ऐसी त्रासदी में बदल गया, जिसने दो मासूम बच्चों की पूरी दुनिया उजाड़ दी।

इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र की साईं विहार कॉलोनी में पति-पत्नी की मौत की घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। घर में पति-पत्नी के शव मिले, जबकि उनके 15 साल का बेटा और 7 साल की बेटी उस वक्त घर से कुछ दूरी पर गार्डन में खेल रहे थे।

17 साल पहले की थी लव मैरिज
पुलिस के मुताबिक, पवन सोनी (40) और वर्षा सोनी (35) मूल रूप से रीवा के रहने वाले थे। दोनों ने करीब 17 साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद कुछ समय तक महाराष्ट्र में रहने के बाद बेहतर भविष्य और रोजगार की तलाश में इंदौर आकर बस गए। धीरे-धीरे परिवार ने शहर में अपनी जिंदगी जमाई और करीब दो साल पहले साईं विहार कॉलोनी में अपना घर भी बना लिया।

परिवार में दो बच्चे थे। बाहर से सामान्य नजर आने वाली इस पारिवारिक जिंदगी में पिछले कुछ समय से तनाव बढ़ने लगा था। पति-पत्नी के बीच विवाद की स्थिति बनने लगी और आखिरकार यह पारिवारिक कलह बेहद भयावह घटना में बदल गई।

खेलकर घर लौटे बच्चों की दुनिया उजड़ चुकी थी
घटना के वक्त पवन और वर्षा के दोनों बच्चे घर से कुछ ही दूरी पर स्थित गार्डन में खेल रहे थे। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि घर के भीतर ऐसी घटना हो चुकी है, जो उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल देगी।

जब बच्चे खेलकर घर लौटे तो माता-पिता को मृत अवस्था में देखकर चीखने-चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में कॉलोनी में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्रेम विवाह से शुरू हुआ सफर, विवाद पर खत्म हुई जिंदगी
प्रारंभिक पुलिस जांच में पति-पत्नी के बीच किसी तीसरे व्यक्ति से संपर्क को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, पवन को पत्नी वर्षा के फैजान नामक युवक से बातचीत करने की जानकारी मिली थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव चल रहा था। आरोप है कि विवाद के दौरान पवन ने धारदार वस्तु से वर्षा के गले पर हमला कर उनकी हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।

दो बच्चों के भविष्य पर खड़ा हुआ बड़ा सवाल
इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि दोनों बच्चों ने एक ही घटना में अपनी मां और पिता को खो दिया। अब उनके पालन-पोषण, शिक्षा और भविष्य की जिम्मेदारी का सवाल खड़ा हो गया है। 17 साल पहले प्रेम विवाह से शुरू हुई जिंदगी का इस तरह अंत होना पूरे परिवार और परिचितों के लिए गहरा सदमा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी
Top News

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

about 1 hour ago
शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ
Top News

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

about 2 hours ago
इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय
Top News

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

about 2 hours ago
स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका
Top News

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

about 3 hours ago
पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी
Top News

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

about 3 hours ago
दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल
Top News

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

about 3 hours ago
महिलाओं के सामने अश्लील हरकत
Top News

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान
Top News

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

about 4 hours ago
प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर
Top News

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

about 4 hours ago
लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान
Top News

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

about 4 hours ago
एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी
Top News

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

about 4 hours ago
पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला
Top News

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

about 4 hours ago
टीआई हत्याकांड
Top News

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

about 4 hours ago
भाई दूज विशेष
Top News

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

about 4 hours ago
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन
Top News

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

about 4 hours ago
20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते
Top News

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग
Top News

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!