युद्ध के बीच फंसे 13 भारतीय नाविक: ड्रोन-मिसाइल हमलों से घिरा जहाज; भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली/कीव।
यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर जारी युद्ध जैसे हालात के बीच 'एमवी अमीर-1' नामक जहाज पर सवार 13 भारतीय नाविक खतरे में फंस गए हैं। जहाज के आसपास लगातार ड्रोन और मिसाइल हमले हो रहे हैं, जिससे चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है। मामले में इंडियन सीमेन यूनियन ने भारत सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर सभी भारतीयों को सुरक्षित निकालने की अपील की है।
15 क्रू मेंबर में 13 भारतीय
यूनियन के अनुसार, जहाज पर कुल 15 क्रू मेंबर सवार हैं, जिनमें 13 भारतीय नाविक शामिल हैं। लगातार हो रहे हमलों के कारण जहाज बेहद जोखिमपूर्ण स्थिति में फंसा हुआ है और चालक दल हर पल किसी भी बड़े हमले की आशंका के बीच रह रहा है।
ड्रोन और मिसाइल हमलों से बढ़ा खतरा
बताया गया है कि जहाज के आसपास लगातार ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिश हो रही है। ऐसे में नाविकों की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता बन गई है। युद्धग्रस्त इलाके में फंसे चालक दल के लिए हालात लगातार चुनौतीपूर्ण होते जा रहे हैं।
भारत सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
इंडियन सीमेन यूनियन ने भारत सरकार, जहाज के मालिक, फ्लैग स्टेट और संबंधित अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की अपील की है। यूनियन का कहना है कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालकर भारत लाया जाए।
संबंधित समाचार

स्कीम 94 में चला नगर निगम का बुलडोजर

आंगनवाड़ी में बच्चों को पोषण आहार की जगह नमक-पूड़ी:वायरल वीडियो पर जांच शुरू

छात्राओं की काॅशन मनी खा गई हॉस्टल संचालिका:मांगने पर बनाती है अजब-गजब बहाने

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, राज्यसभा में पेपर लीक मुद्दे पर खरगे का सरकार पर हमला:बोले- केवल सजा बढ़ाने से नहीं रुकेगी गड़बड़ी

बाघ संरक्षण मॉडल दुनिया के लिए मिसाल:जंगल से गांव तक दिख रहा बदलाव

रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर:इतने हजार की घूस पर लोकायुक्त की कार्रवाई; एक दिन बाद होने वाला था रिटायरमेंट

वीडियो देखिये, प्रदेश में निवेश को मिलेगी नई रफ्तार:मुख्यमंत्री बोले- ग्वालियर को बड़ी सौगात; टेलीकॉम और डिफेंस सेक्टर में हजारों करोड़ का निवेश

किसानों का आंदोलन आज समाप्त होने के आसार:60% मूंग खरीदी का ऐलान

सावन के पहले दिन बाबा की नगरी में झमाझम बारिश:दो घंटे तक बरसे मेघ; कई इलाकों में जलभराव और जाम

फर्जी एनओसी मामले में तत्कालीन प्रभारी कार्यपालन यंत्री हुआ गिरफ्तार:अवंतिका गैस एजेंसी प्रकरण में एमपीआईडीसी के तत्कालीन अधिकारी से पूछताछ

नीट पेपर लीक आंदोलन से जुड़े बड़े चेहरे का दावा:'इस पार्टी में शामिल होने का ऑफर मिला; लेकिन कभी जॉइन नहीं करूंगा'

सड़क निर्माण एजेंसी का ठेका निरस्त करने के निर्देश:लापरवाह इंजीनियरों को थमाया नोटिस

भाजयुमो अध्यक्ष पद को लेकर मंथन तेज:दतिया चुनाव के बाद हो सकती है घोषणा; ये नाम सबसे आगे

नगर निगम और सिनेमा मालिक आमने-सामने

वीडियो देखिये, वंदे भारत ट्रेन में सवार होकर कहां जा रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक:देश की रेल व्यवस्था पर गर्व जताया; अब लद्दाख की यात्रा पर

वाटर हाॅर्वेस्टिंग और शिकायतों पर आयुक्त हुए सख्त:क्षितिज सिंघल ने ली मैराथन समीक्षा बैठक

ट्रेंचिंग ग्राउंड टंकी में दो दिन से पड़ा हुआ है मरा हुआ कुत्ता:सड़ा हुआ पानी पी रहे पीएम आवास योजना के रहवासी

पीओके को 'पाकिस्तानी कश्मीर' लिखने पर भारत की आपत्ति:कहा; यह हमारा अभिन्न हिस्सा

हथियार सप्लाई चेन पर एसटीएफ ने बोला धावा:पांच देसी पिस्टलों के साथ दो तस्कर दबोचे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!